सुरजपुर

Newborn threw: ममता शर्मसार! नवजात लडक़े को बोरी में भरकर झाडिय़ों के बीच फेंका, फिर ऐसे हुआ चमत्कार

Newborn threw: सडक़ से सटे जंगल में झाडिय़ों के बीच मिला एक दिन का नवजात, बच्चे को लावारिस हालत में फेंकने वाले माता-पिता की पुलिस कर रही तलाश

2 min read
Newborn who found in sack (Photo- Patrika)

भैयाथान। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनाथपुर में शनिवार की सुबह ओडग़ी बेरियर के पास मुख्य सडक़ से सटे जंगल की झाडिय़ों में एक नवजात बच्चे (Newborn threw) के बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। बच्चा गुमसुम पड़ा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को देखा तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। बच्चे को लावारिस हालत में फेंके जाने को लेकर क्षेत्र में कानाफूसी भी होने लगी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है। बच्चे को किसने फेंका, उसकी तलाश पुलिस का रही है। यह घटना ममता को शर्मसार करने वाली है।

शनिवार की सुबह 8 बजे बैजनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मोतीलाल कुशवाहा को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि ओडग़ी बेरियर के पास मेन रोड से लगे जंगल की झाडिय़ों में एक नवजात बच्चा (Newborn threw) बोरी में पड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें

Narcotic injections smuggling: 6 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, सप्लाई का है झारखंड कनेक्शन

इस सूचना के बाद प्रभारी कुशवाहा ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान के बीएमओ डॉ. राकेश सिंह को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने बिना देर किए एम्बुलेंस रवाना की। नर्स और मितानिन के सहयोग से नवजात को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लाया गया, जहां उसे तुरंत बेबी वार्मर कक्ष में रखा गया।

कुछ समय बाद जब बच्चे के रोने की आवाज (Newborn threw) सुनाई दी तो डॉक्टरों ने उसकी जांच की और वजन लिया, जो 3.5 किलोग्राम पाया गया। चिकित्सकों ने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ बताया।

Newborn threw: जिला अस्पताल रेफर

प्रारंभिक उपचार के बाद नवजात को बेहतर देखरेख के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां कुछ दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद उसे अनाथालय भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह बच्चा किसका है और उसे जंगल की झाडिय़ों में छोडक़र (Newborn threw) कौन गया।

ये भी पढ़ें

Suicide case: प्रेमिका ने की आत्महत्या तो प्रधान आरक्षक ने प्रेमी से मांगे 50 हजार, डर से उसने भी किया सुसाइड, अब एफआईआर

Published on:
01 Feb 2026 01:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर