सुरजपुर

Road accident: एनएच पर मिनी ट्रक ने महिलाओं से भरी ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 1 की मौत, 11 घायल

Road accident: दशगात्र के दिन नहान कार्यक्रम कर ऑटो में सवार होकर लौट रही थीं 12 महिलाएं, 10 महिलाओं को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर
2 min read
Road accident
Accidental Auto Rickshaw

सूरजपुर. दशगात्र कार्यक्रम के दिन परिवार, रिश्तेदार समेत 12 महिलाएं सोमवार को नदी में नहाने गई थीं। रात में ऑटो में सवार होकर सभी घर लौट रही थीं। इसी बीच बिश्रामपुर-सूरजपुर के बीच नेशनल हाइवे पर ग्राम पचिरा के पास तेज रफ्तार मिनी ट्रक (स्वराज माजदा) ने ऑटो को टक्कर (Road accident) मार दी। हादसे के बाद महिलाओं में चीख-पुकार मच गईं और सभी घायल हो गईं। राहगीरों व पुलिस द्वारा एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच रास्ते में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 10 गंभीर महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौल में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को दशगात्र कार्यक्रम में परिवार की 12 महिलाएं बिश्रामुपर से लगे केनापारा नदी में स्नान आदि करने गई थीं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी ऑटो रिक्शा में सवार होकर (Road accident) घर लौट रही थीं।

Auto rickshaw accident

वे रात करीब 8 बजे बिश्रामपुर-सूरजपुर के बीच टोल प्लाजा पार कर ग्राम पचिरा के पास पहुंची ही थीं कि सूरजपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर (Road accident) मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सडक़ पर पलट गई। कुछ महिलाएं सडक़ पर जा गिरीं तो कुछ वाहन में ही फंसी रहीं। ऑटो में सवार सभी 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस व राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे (Road accident) की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिलाओं को एंबुलेंस में सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचने से पहले ही 50 वर्षीय बृहस्पतिया राजवाड़े पति रघु राजवाड़े ने दम तोड़ दिया।

Injured women in Ambulance

जबकि 10 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। जबकि एक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Road accident: ये हैं घायल महिलाएं

हादसे (Road accident) में घायल महिलाओं में ग्राम बरौल, कलुआ निवासी मंगली राजवाड़े पति शिवप्रसाद 38 वर्ष, सोनकुंवर पति रामफल रजवार 40 वर्ष, जगनिया पति कवल साय रजवार 42 वर्ष, सुमित्रा पति हरिमोहन रजवार 50 वर्ष, मुन्नी बाई पति नारायण राजवाड़े 50 वर्ष, अंजोरिया पति उमर साय राजवाड़े 25 वर्ष,

कलेश्वरी पति सुरेन्द्र राजवाड़े 45 वर्ष, पंचमनी पति रझिया 40 वर्ष, फुलकुंवर पति कवलसाय 38 वर्ष, बहालो राजवाड़े पति उनियार राजवाड़े उम्र 40 वर्ष व ऑटो ड्राइवर सुमेरी पिता ईश्वर राजवाडे 40 वर्ष ग्राम परसापारा शामिल हैं।

Published on:
31 Dec 2024 06:45 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार