अंबिकापुर. शहर में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर सडक़ों (Ambikapur roads) को 3 दिनों के अंदर सुधारने का अल्टीमेटम जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने विभाग को दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर तीन दिनों के अंदर शहर में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के सडक़ों को नहीं सुधारा गया तो जनहित में कांग्रेस वृहद आंदोलन करेगी। अम्बिकापुर शहर की सभी प्रमुख सडक़ें जिनमें देवीगंज रोड, सदर रोड, स्कूल रोड, रामानुजगंज रोड, बिलासपुर रोड, रायगढ़ रोड, ब्रम्ह रोड या तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की हैं या पीडब्ल्यूडी की हैं।