सुरजपुर

आधी रात मां-बेटे को आने लगा चक्कर, घरवालों ने बिस्तर हटाकर देखा तो रह गए सन्न, दोनों की मौत

Snake bite: रात में जमीन पर सोने के दौरान हुई बड़ी घटना, तबियत बिगडऩे पर दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने यहां से रेफर कर दिया, एंबुलेंस (Ambulance) की सुविधा नहीं मिलने पर निजी वाहन ढूंढने में हो गई देर, अस्पताल पहुंचने से पहले बेटे और कुछ देर बाद मां की हो गई मौत
2 min read
snake2.jpg

प्रतापपुर. Snake bite: 7 वर्षीय बेटे का टीसी लेने एक महिला अपने बेटे के साथ मायके आई थी। बुधवार की रात सोने के दौरान दोनों को किसी जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों की तबियत बिगडऩे लगी तो परिजनों को बताया। जब बिस्तर हटाकर देखा गया तो उसके नीचे सांप (Snake) लेटा हुआ था। फिर आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां से रेफर करने के बाद प्रतापपुर अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत (Mother-Son death) से दोनों परिवानों में मातम पसर गया है।


सरगुजा जिले के बतौली निवासी अनिता बरगाह पति रामप्रसाद अपने 7 वर्षीय बेटे अमन के साथ उसका टीसी लेने बुधवार को अपने मायके सूरजपुर के ग्राम रमकोला आई थी। रात में दोनों वहीं रुक गए। खाना खाकर मां-बेटे बिस्तर लगाकर जमीन पर सोए हुए थे। इसी दौरान दोनों को किसी जहरीले सांप ने डस लिया।

कुछ काटने का एहसास दोनों को हुआ लेकिन यह पता नहीं चला कि किस चीज ने काटा है। रात करीब 2 बजे दोनों को बेचैनी, शरीर में दर्द और सिर में चक्कर आने लगा तो उन्होंने परिजनों को बताया। किसी अनहोनी की आशंका पर घर में अफरातफरी मच गई।


बिस्तर के नीचे लेटा था सांप
परिजनों ने जब बिस्तर हटाकर देखा तो उसके नीचे सांप मिला। उसे देखते ही सब समझ गए कि दोनों को सांप ने डस लिया है। आनन-फानन में दोनों को रमकोला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

निजी वाहन से मां-बेटे को प्रतापपुर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी बीच बेटे ने दम तोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद प्रतापपुर अस्पताल में मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।


नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा
रमकोला अस्पताल से डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद वहां एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं थी। ऐसे में उन्हें निजी वाहन ढूंढने में काफी समय लग गया। लोगों का कहना है यदि समय पर एंबुलेंस वाहन मिल जाता तो मां-बेटे की जान बच सकती थी। गौरतलब है कि रमकोला सुदूर वनांचल क्षेत्र है।

Updated on:
05 Aug 2022 05:04 pm
Published on:
05 Aug 2022 05:04 pm
Also Read
View All
Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी

Surajpur Murder Case: मां से झगड़ते देख पिता की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने बेटे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य