सुरजपुर

घर के बाहर खेल रही 2 बच्चियों को कार चालक ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Car Accident: कार एक्सीडेंट में बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार चालक रामजीत चेरवा को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Surajpur Accident: घर के बाहर खेल रही 2 बच्चियों को कार चालक ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Surajpur Accident: सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमपुर में शुक्रवार की देर शाम घर के बाहर खेल रही दो मासूम बालिकाओं को नशे में धुत कार चालक ने रौंद दिया। गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Surajpur Accident: दोनों मासूम बच्चियों को कुचला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करमपुर निवासी अक्षय कुमार चेरवा की 3 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व सुखराम चेरवा की ढाई वर्षीय पुत्री माही शुक्रवार की शाम 7 बजे दादी की उपस्थिति में घर के बाहर दरवाजे के पास खेल रहीं थीं। तभी कार चालक आरोपी रामजीत चेरवा ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों मासूम बच्चियों को कुचल दिया।

इससे बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार चालक रामजीत चेरवा को गिरफ्तार कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत था, इसी वजह से हादसा हुआ।

नशे में धुत था कार चालक

Surajpur Accident: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक नशे में धुत था, इसी वजह से हादसा (Car crushed 2 girl child) हुआ। इधर एक ही परिवार की 2 बच्चियों की मौत से परिजन सदमे में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। शनिवार को गमगीन माहौल में बच्चियों का अंतिम संस्कार किया गया।

Published on:
11 May 2025 08:22 am
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार