
सूरजपुर. बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता, भवन की हालत व मिलने वाली सुविधाओं को परखने प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील (Surajpur Collector Rena Jameel) ने मंगलवार को जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को धरातल पर परखने और शासकीय शालाओं की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने जिले के रामेश्वर नगर प्राइमरी व मिडिल स्कूल पहुंचीं। यहां उन्होंने पहली से लेकर सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर संवाद किया और बच्चों के बीच बैठकर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्रों से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछा। इस पर कक्षा तीसरी के छात्र ने उठकर तपाक से नरेंद्र मोदी बताया। इस पर कलेक्टर ने उसी शाबासी दी।
स्कूल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर (Surajpur Collector inspected school) ने उपस्थित शिक्षकों से सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तकों के साथ गणवेश समय पर प्राप्त हुए हैं अथवा नहीं, की जानकारी ली। उन्होंने शालेय अभिलेखों, बच्चों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया।
बच्चों से संवाद के क्रम में कलेक्टर ने इंग्लिश के पाठ का वाचन कराया तथा गणित के सवाल पूछे। वहीं कलेक्टर ने कक्षा तीसरी के बच्चों से पूछा कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं? इस पर एक विद्यार्थी ने बिना किसी झिझक के नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को प्रभावित किया।
इसके पश्चात बच्चों ने एक-एक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कलेक्टर (Surajpur collector question to students) ने बच्चों से जनरल नॉलेज के सवाल किए, जिसका कुछ बच्चों ने गलत तो कुछ ने सही जवाब दिया।
कलेक्टर (Surajpur collector in Primary school) एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को जिले से लेकर राज्यों के नाम लिखने का टास्क दिया। बच्चों ने जिला सूरजपुर से शुरुआत करते हुए अंबिकापुर, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य जिलों एवं प्रदेशों के नाम बड़ी सहजता से ब्लैक बोर्ड लिखकर दिखाया।
सभी बच्चों ने बखूबी जिले और राज्यों के नाम लिखकर कलेक्टर सहित उपस्थित अधिकारियों को प्रभावित किया। बच्चों की जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास से प्रसन्न होकर कलेक्टर ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।