सुरजपुर

Surajpur Hemp Smuggling: बोलेरो छिपाकर बाइक से भागने लगा युवक, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, तलाशी में मिला 44 लाख का गांजा

Hemp smuggler arrested: सूरजपुर जिले के प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो में भरा 88 किलोग्राम गांजा किया जब्त, तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
2 min read
Hemp smugglers arrested by Surajpur Police
Surajpur Hemp smuggling, 44 लाख के गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार (Photo- Patrika)

सूरजपुर। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच 19 अगस्त की रात सूरजपुर जिले के प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलेरो वाहन में गांजा (Huge Hemp Seized) भरकर कोरिया जिला ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने प्वाइंट लगाकर घेराबंदी की। पुलिस ने जब बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें बैठा तस्कर तेजी से वाहन भगा ले गया। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो वह बाइक पर बैठकर भागता मिला। पुलिस ने उसे पकडक़र पूछताछ की तो बताया कि उसने बोलेरो हॉस्पिटल कैंपस में छिपा दी है। बोलेरो में गांजा भरा हुआ है। फिर पुलिस उसे लेकर बोलेरो के पास पहुंची। जांच में बोलेरों में 88 किलो 430 ग्राम गांजा मिला। इसकी कीमत 44 लाख रुपए बताई जा रही है।

सूरजपुर एसपी योगेश कुमार पटेल (Surajpur SP) के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच प्रेमनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीएन 7570 से 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 44 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने गांजा तस्कर कोरिया जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी बचरा निवासी उमरे आजम उर्फ नान्हू खान पिता स्व. अय्युब खान 40 वर्ष को गिरफ्तार कर धारा 20(बी), (आईआई), (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई (Hemp smuggler arrested case) में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, सुप्रियन टोप्पो, पीएसआई पुलेश्वर धु्रव, प्रधान आरक्षक विनय किस्पोट्टा, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक सत्यम सिंह, हरिशचंद दास, दीपक यादव, बृजेश काशी व संतोष ठाकुर शामिल रहे।

Hemp smuggling: बाइक में लिफ्ट लेकर भाग रहा था तस्कर

पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेमनगर के रघुनाथपुर में उन्होंने घेराबंदी कर रखी थी। इस बीच उक्त नंबर की बोलेरो वहां पहुंची। जब उन्होंने बोलेरो को रोकने का इशारा किया तो चालक तेजी से भगा ले गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान आरोपी एक बाइक पर भागता हुए ग्राम ब्रह्मपुर में पकड़ा गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उनसे बचकर भागने के दौरान उसने गांजे से भरी बोलेरो को अस्पताल परिसर में छिपा दिया था। इसके बाद दूसरे की बाइक से लिफ्ट लेकर भाग रहा था।

आमजन से सहयोग की अपील

सूरजपुर एसपी योगेश कुमार पटेल ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार (Illegal business) के विरूद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Updated on:
20 Aug 2026 07:15 pm
Published on:
20 Aug 2026 07:15 pm
Also Read
View All
Surajpur News: रेलवे के तत्काल रिजर्वेशन टिकट के अवैध कारोबार में शामिल था बस ड्राइवर, RPF ने किया गिरफ्तार

Surajpur Bee’s Attack: पुष्प वाटिका में मधुमक्खियों का हमला, भागीं महिलाएं-बच्चियां, मची अफरातफरी, दर्जनभर घायल

Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी