सुरजपुर

Surajpur Road Accident: NH पर बड़ा हादसा! टायर फटने से गाड़ी पलटी, तीन की मौत, 2 घायल

Surajpur Road Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक राजमार्ग पर टायर फटने से स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2024, 8:41 AM IST
Surajpur Road Accident

Surajpur Road Accident: कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर स्थित एनएच-43 पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार एसयूवी का टायर निकल गया। इससे वाहन बेकाबू होकर सडक़ पर पलट गया। हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें सूरजपुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Surajpur Road Accident: जानें मामला

बताया जा रहा है कि सभी शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के बाद मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर दर्रीपारा निवासी रीता चौधरी की बेटी के ससुराल में शादी थी। रीता चौधरी सहित सात लोग शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने एसयूवी ( सीजी 15 ईई 3561) से मनेन्द्रगढ़ गए थे।

वहां से लौटते समय शुक्रवार की तडक़े 3.30 बजे सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर स्थित एनएच-43 पर गाड़ी का एक टायर निकल गया जिससे वह अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। (Chhattisgarh News) हादसे में आनंद चौधरी (28) निवासी झारसुगुड़ा ओडिशा, रीता चौधरी (46) दर्रीपारा अंबिकापुर और पुष्पा माझी (40) निवासी एनटीपीसी कोरबा की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता-पुत्र घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Surajpur Road Accident: दुर्घटना में अजय नाथ चौधरी (38) और अनिकेत चौधरी (10) को चोटें आईं हैं। ये दोनों पिता-पुत्र हैं। दोनों को सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं वाहन में सवार दो अन्य महिलाएं सुरक्षित हैं।

Updated on:
7 Dec 2024, 8:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ