सुरजपुर

Theft in mobile shop: स्टेडियम में बनाया प्लान और दुकान से ले उड़े लाखों के मोबाइल, तोड़ी थी दीवार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Theft in mobile shop: गैंती से तोड़ी थी मोबाइल दुकान की दीवार, 3 लाख से अधिक के मोबाइल व अन्य सामान की चोरी कर हो गए थे फरार, 9 दिन बाद पकड़े गए
2 min read
Theft in mobile shop
2 thieves arrested (Photo- Patrika)

विश्रामपुर। 9 दिन पूर्व विश्रामपुर के एक दुकान से विभिन्न कंपनियों के 27 नग मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी की गई थी। चोरों ने 3 लाख से अधिक के मोबाइल चुराए थे। दुकान संचालक ने मामले (Theft in mobile shop) की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने नगर के एकता स्टेडियम में बैठकर चोरी का प्लान बनाया था।

1 मार्च को श्रीराम मोबाइल शॉप संचालक अमित सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 फरवरी को रात 10.30 बजे दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान को खोला तो देखा कि रैक का सामान बिखरा हुआ था तथा पिछले हिस्से की दीवार में सेंधमारी (Theft in mobile shop) कर अज्ञात चोर 17 नग लावा, एमआई, विवो, एआई प्लस कंपनी का नया मोबाइल एवं रिपेयरिंग के लिए आए 10 नग पुराना मोबाइल को चोरी कर ले गए हैं।

रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसी दौरान रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर पंचायत शिवनंदनपुर तालाबपारा निवासी अभिषेक गुप्ता उर्फ गोलू व विमल उर्फ नान बाउ अपने पास रखे नए मोबाइल को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम (Theft in mobile shop) ने दोनों को धरदबोचा।

पूछताछ में उन्होंने दुकान में चोरी (Theft in mobile shop) करना स्वीकार किया, इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, एएसआई विशाल मिश्रा, गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, सोहर लाल पावले, आरक्षक शिव राजवाड़े, खेलसाय राजवाड़े, कुंदन सिंह, अखिलेश पाण्डेय, दिलपाल कसेरा, मनोज शर्मा, उमेश राजवाड़े व महिला आरक्षक प्रमिला कुजूर सक्रिय रहे।

Theft in mobile shop: स्टेडियम में बनाई योजना

पूछताछ में दोनों ने बताया कि 27 फरवरी को वे एकता स्टेडियम विश्रामपुर में मिले थे। यहां श्रीराम मोबाइल दुकान में चोरी करने की योजना बनाए। विमल राजवाड़े अपने घर से एक गैंता लेकर आया और दोनों रात में एकता स्टेडियम में सोए।

रात करीब 2 बजे वहां से श्रीराम मोबाइल दुकान (Theft in mobile shop) के पीछे गली में आए और विमल गैंता से मोबाइल दुकान के पिछले हिस्से की दीवार को तोड़ा। इसके बाद अभिषेक ने अंदर रखे कुल 27 नग मोबाइल चुरा लिए थे।

Updated on:
08 Mar 2026 08:14 pm
Published on:
08 Mar 2026 08:14 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत