सुरजपुर

Thieves gang arrested: अंतरजिला बसोर मोबाइल चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, 5 मोबाइल के साथ स्प्रिंग चाकू भी जब्त

Thieves gang arrested: साप्ताहिक बाजार में सक्रिय होकर की थी मोबाइल की चोरी, गिरोह के सदस्य पकड़े गए तो अन्य साथियों के बारे में दी जानकारी
less than 1 minute read
Thieves gang arrested
Mobile thieves gang 7 member arrested (Photo- Patrika)

सूरजपुर। प्रतापपुर पुलिस ने अंतरजिला बसोर मोबाइल चोर गिरोह (Thieves gang arrested) का खुलासा करते हुए इसके 7 सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के मोबाइल व स्प्रिंग चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को प्रतापपुर के साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले की जांच में पता चला कि चोरी की वारदात को डकईपारा पटना के व्यक्तियों ने अंजाम दिया है। इस पर पुलिस टीम ने कोरिया जिले के थाना पटना अंतर्गत डकईपारा में घेराबंदी कर संदेही सोनू बसोर को पकड़ा।

पूछताछ (Thieves gang arrested) में उसने अपने साथी डकईपारा निवासी मनोज कुमार, राम सिंह, सोनू, राजू बसोर, मुकेश उर्फ संदीप, जुगनू प्रसाद उर्फ सोनू एवं सोनू कुमार के साथ मिलकर साप्ताहिक बाजार प्रतापपुर में मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देना बताया।

इसके बाद उसके सभी साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों (Thieves gang arrested) के पास से चोरी का 5 नग मोबाइल, 1 नग बटन स्प्रिंग चाकू, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक जब्त कर इनके खिलाफ धारा 303(2) व आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की।

Thieves gang arrested: कार्रवाई में ये रहे शामिल

कार्रवाई (Thieves gang arrested) में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, हरिशंकर तिवारी, प्रधान आरक्षक आनंद प्रकाश एक्का, इन्द्रपाल सिंह, आरक्षक सत्यनारायण सिंह, राजेश तिवारी व प्रकाश साहू शामिल रहे।

Published on:
21 Sept 2025 09:28 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh PM Shri School: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की लंबी छलांग, छत्तीसगढ़ के शीर्ष 5 में यहां के 3 पीएमश्री स्कूल, कलेक्टर हुईं खुश

Illegal Sand Mining: नौगई तिहरा हत्याकांड के बाद रेत घाटों पर ताबड़तोड़ एक्शन, रेत लोड 14 मिनी ट्रक जब्त, नहीं थे नंबर प्लेट

National Baseball: राष्ट्रीय बेसबॉल में चमकी विश्रामपुर की बेटी चंचल, छत्तीसगढ़ ने दिल्ली में जीता सिल्वर मेडल

Dial 112 Constable Beaten: डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी- See Video

Surajpur Blind Murder Case: बेटे ने ही पिता की हत्या के बाद 2 बोरियों में बांधकर फेंकी थी लाश, मां-मौसा समेत 4 गिरफ्तार