Try to kidnapping: युवकों के चंगुल से बचकर छात्रा पहुंची स्कूल, शिक्षिकाओं को दी पूरी जानकारी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार समेत उसमें सवार युवकों को पकड़ा
बिश्रामपुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 7वीं कक्षा की एक छात्रा को बुधवार की सुबह स्कूल जाने के दौरान कार सवार युवकों ने अपहरण की कोशिश (Try to kidnapping) की। छात्रा का कहना है कि युवकों ने उसे रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में बैठाना चाहा, लेकिन वह दांत काटकर भाग निकली। स्कूल जाकर उसने शिक्षिकाओं को पूरी जानकारी दी। यह सुनकर स्कूल में हडक़ंप मच गया। सूचना पर जयनगर व बिश्रामपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार व उसमें सवार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक की जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला नाबालिग छात्रा से जुड़ा है, इसलिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंजनगर के शासकीय माध्यमिक शाला स्टेशनपारा अवराडुग्गू में अध्ययनरत 7वीं की छात्रा बुधवार की सुबह 9.45 बजे पैदल स्कूल (Try to kidnapping) जा रही थी। स्कूल एनएच 43 स्थित सिंह पेट्रोल पंप के समीप स्थित है। छात्रा का कहना है कि स्कूल से करीब 100 मीटर पहले कार सवार युवकों ने उसे जबरन वाहन में बैठाने की कोशिश की।
आरोप है कि युवकों ने रुमाल में कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश (Try to kidnapping) करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने विरोध करते हुए एक युवक के हाथ पर दांत से काट लिया और वहां से भागकर स्कूल पहुंच गई। स्कूल पहुंचकर उसने रोते हुए शिक्षिकाओं को घटना की जानकारी दी।
हेडमास्टर संजीदा, शिक्षिका रश्मि मसीह और पूनम चौहान ने तत्काल संकुल समन्वयक को जानकारी दी, फिर छात्रा को लेकर घटनास्थल पहुंचीं और बिश्रामपुर पुलिस को सूचना (Try to kidnapping) दी।
मामले में एसएसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध कार को ट्रेस कर थाने ले आई। छात्रा से कार सवारों (Try to kidnapping) की पहचान कराई जा रही है। साथ ही पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला छेड़छाड़ का है या कुछ और।
हालांकि एनएच 43 जैसे व्यस्त क्षेत्र में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की बात कई लोगों के गले नहीं उतर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही बिश्रामपुर के संडे मार्केट क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण प्रयास की भी बात सामने आई थी। उक्त मामले (Try to kidnapping) की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है।
बुधवार को भी नगर में बच्चा चोर गिरोह की अफवाह दिनभर फैलती रही। डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर प्रबंधन द्वारा भी अभिभावकों को मोबाइल में मैसेज भेजकर सतर्क रहने की अपील की गई है।