सुरजपुर

महिला एसडीएम ने सोसायटी का गोदाम खुलवाया तो चूहे लगा रहे थे दौड़, जमकर लगाई फटकार

औचक निरीक्षण पर पहुंचीं एसडीएम ने अव्यवस्था देख दुकान संचालक को लगाई फटकार, जारी की कारण बताओ नोटिस
2 min read
SDM raided in ration shop
SDM in ration shop

सूरजपुर. सोसायटी समय पर नहीं खुलने सहित अन्य शिकायत की जांच करने महिला एसडीएम राशन दुकान पहुंची थीं। 12 बजे तक दुकान बंद होने पर उन्होंने सोसायटी संचालक को तलब किया। जब उन्होंने सोसायटी का गोदाम खुलवाया तो चावल जमीन बिखरे पड़े थे। चूहे भी गोदाम में दौड़ लगा रहे थे। चूहों ने जमीन खोदकर राशन बर्बाद किया था।

यह देख वे सोसायटी संचालक पर भड़क गईं। उन्होंने इस अव्यवस्था पर सोसायटी संचालक को फटकार लगाई। उन्होंने औचक निरीक्षण में ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। इसके बाद उन्होंने सोसायटी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


भैयाथान एसडीएम ज्योति सिंह ने ग्राम पंचायत नवापारा शिवप्रसादनगर के ग्रामीणों की शिकायत पर शासकीय उचित मूल्य दुकान नावापारा का औचक निरीक्षण किया। यहां मौके पर उचित मूल्य दुकान नावापारा दोपहर 12 बजे बंद पाई गई। उनके द्वारा सरपंच के माध्यम से दुकान संचालक को बुलाकर दुकान खुलवाया गया।

उचित मूल्य दुकान के अन्दर खाद्यान्न बिखरे हुए एवं धूल मिट्टी से सना देखकर दुकान संचालक को एसडीएम ने कड़ी फटकार लगाई। चूहों द्वारा पूरे गोदाम में मिट्टी खोदकर खाद्यान्न को बरबाद किया जा रहा था, जिसकी सफाई नहीं की जा रही थी। ग्रामीणोंद्वारा एकमत से राशन दुकान प्रतिदिन देरी से खुलने एवं नियमित रूप से नही ंखुलने की शिकायत एसडीएम से की गई।


दस्तावेज की जांच में मिली गड़बड़ी
एसडीएम ने जब राशन दुकान के दस्तावेजों की जांच की तो उसमें भी गड़बड़ी पाई गई। दस्तावेज की जांच करने पर माह मई एवं जून में सभी ग्रामीणों को केरोसिन का वितरण नहीं किया जाना पाया गया। इसके अलावा उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न में स्टॉक में कमी पाई गई। इस पर एसडीएम ने दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Published on:
04 Jul 2018 01:52 pm
Also Read
View All
Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी

Surajpur Murder Case: मां से झगड़ते देख पिता की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने बेटे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य