सुरजपुर

भारत बचाओ आंदोलन को लेकर कलक्टोरेट घेरने पहुंचे युकांइयों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

युकांइयों ने बस स्टैण्ड में हुई सभा में राफेल विमान घोटाला समेत छग से गायब हुई 25 सौ महिलाओं के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 9:00 PM IST
Yuvak congress workers
Congressman and police

सूरजपुर. भारत बचाओ आंदोलन के तहत मंगलवार को सूरजपुर में युंकाइयों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलक्टोरेट का घेराव किया। इस दौरान युंकाइयों ने कलक्टोरेट में घुसने की कोशिश की तो पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।

घेराव के पूर्व अग्रसेन चौक पर एक सभा का आयोजन करते हुए प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया गया। आयोजित सभा में वक्ताओं ने राफेल विमान घोटाला, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी सहित छत्तीसगढ़ से लापता 25 सौ महिलाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा।


सूरजपुर के अग्रसेन चौक पर हुई सभा को पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, अब्राहम राय, अश्वनी सिंह, संजय डोसी, विमलेशदत्त तिवारी, रामकृष्ण ओझा, नरेश राजवाड़े, अविनाश यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

सभा के बाद रैली की शक्ल में 7 सूत्रीय मांगो को लेकर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी अब्राहम राय, मनोज सागर, जावेद मेनन, युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे थे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

कलक्टोरेट गेट के सामने जैसे ही युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे, पुलिस द्वारा उन्हें वहीं रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बेरिकेट्स तोडऩे की कोशिश में पुलिसकर्मियों से जमकर झूमाझटकी भी हुई। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान काफी गहमागहमी की स्थिति बनी रही।


आंदोलन में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाईं, भगवती राजवाड़े, आशीष यादव, मनोज डालमियां, विष्णु कसेरा, प्रदीप राजवाड़े, मुकेश अग्रवाल, इम्तियाज, जफर, इस्माइल खान, महेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, लवकेश गुर्जर, राहूल जायसवाल, कुसुमलता राजवाड़े, शशि सिंह, संदीप शर्मा,

परमेश्वर राजवाड़े, आकाश साहू, शांतु डोसी, रईस खान, परमेश्वर यादव, दीपक देवांगन, लालचंद, सुरेन्द्र, सुरेश राजवाड़े, शक्ति ठाकुर, शरद सिंह, देवेश राजवाड़े, अजय सोनवानी सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on: