सूरत

23 जोड़ी ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

मानसून के सीजन में प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को मिलेगी राहत

3 min read
Jul 06, 2018
23 जोड़ी ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

सूरत. पश्चिम रेलवे ने तेईस जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोडऩे की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 31 जुलाई तक लागू रहेगी। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलेगी।


पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी रविंद्र भाकर ने बताया कि अवकाश के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 23 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई तौर पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं। 22933/ 22934 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 30 जुलाई तक एवं जयपुर से 31 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 12961/ 12962 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा मुंबई सेंट्रल से 31 जुलाई तक (6, 9 एवं 11 जुलाई को छोड़कर) और इंदौर से एक अगस्त तक (10 एवं 12 जुलाई को छोड़कर) जोड़ा जाएगा। 22955/ 22956 बांद्रा टर्मिनस-भुज कच्छ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से एक अगस्त तक एवं भुज से 31 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 22915/ 22916 बांद्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा से 30 जुलाई तक एवं हिसार से 31 जुलाई तक जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

सरदार ब्रिज पर नहीं चला पुलिस का प्रयोग, निषेधाज्ञा रद्द करनी पड़ी

19061/ 19062 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 26 जुलाई तक एवं रामनगर से 27 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 22917/ 22918 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 25 जुलाई तक एवं हरिद्वार से 26 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 6 से 27 जुलाई तक एवं जैसलमेर से 7 से 28 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 22935/ 22936 बांद्रा टर्मिनस-पालिताना सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 6 से 27 जुलाई तक एवं पालिताना से 7 से 28 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 19115/ 19116 दादर-भुज एक्सप्रेस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा दादर से 31 जुलाई तक एवं भुज से 1 अगस्त तक जोड़ा जाएगा। 12911/ 12912 वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा वलसाड से 31 जुलाई तक एवं हरिद्वार से 1 अगस्त तक जोड़ा जाएगा। 22911/ 22912 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, 22944/ 22943 इंदौर-पुणे एक्सप्रेस, 19313/ 19314 इंदौर-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस, 19321/ 19322 इंदौर-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस, 19305/ 19306 इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 22969/ 22970 ओखा-वाराणसी एक्सप्रेस, 19573/19574 ओखा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भी अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे।


यूपी-बिहार की छह ट्रेनों में भी लगेंगे
12943/ 12944 वलसाड-कानपुर उद्योगकर्मी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर सह एसी 3 टियर डिब्बा एवं एक 3 टियर डिब्बा वलसाड से 25 जुलाई तक एवं कानपुर से 27 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। १९०५१/ १९०५२ वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर सह एसी 3 टियर डिब्बा एक 3 टियर डिब्बा वलसाड से 7 से 28 जुलाई तक एवं मुजफ्फरपुर से 9 से 30 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 19057/ 19058 उधना-वाराणसी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा उधना से 6 से 27 जुलाई तक एवं वाराणसी से 8 से 29 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 19063/ 19064 उधना-दानापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान डिब्बा उधना से 31 जुलाई तक एवं दानापुर से 1 अगस्त तक जोड़ा जाएगा। 19021/ 19022 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 7 से 28 जुलाई तक एवं लखनऊ से 9 से 30 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। 19041/ 19042 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर डिब्बा बांद्रा टर्मिनस से 29 जुलाई तक एवं गाजीपुर से 31 जुलाई तक जोड़ा जाएगा।


रीवा-राजकोट स्पेशल 17 को
पश्चिम रेलवे रीवा से राजकोट के लिए विशेष ट्रेन चलाएगी। यह एक फेरा ही लगाएगी। 02182 रीवा-राजकोट सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 17 जुलाई को रीवा से शाम ६.30 बजे रवाना होगी तथा अगली रात १०.50 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसमें द्वितीय श्रेणी शयनयान के डिब्बे होंगे। यह सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत, भरुच, वड़ोदरा, आणंद, नडियाद, अहमदाबाद, वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर एवं वांकानेर स्टेशनों पर ठहरेगी।

ये भी पढ़ें

भारतीय रेलवे में अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, यात्रा के पहले पढ़ ले ये खबर
Published on:
06 Jul 2018 08:55 pm
Also Read
View All