सूरत. शाम को पीक आवर्स में सरदार ब्रिज पर यातायात का दबाव घटाने के लिए पुलिस का प्रयोग राहत के बजाय सरदर्द साबित हुआ, इसलिए शुक्रवार को वह निषेधाज्ञा रद्द कर दी गई, जिसमें शाम को एक घंटे अडाजण से गुजरात गैस सर्किल आने वाले वाहनों के इस ब्रिज पर आने पर रोक लगाई गई थी। गैस सर्किल से अडाजण पाटिया की ओर जाने वाले रास्ते पर हालात बिगडऩे के कारण पुलिस को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) जेड.ए. शेख ने २९ जून को यह निषेधाज्ञा जारी की थी।