सूरत

अलग होने पर एक ने कार बेची, दूसरे ने पांच लाख हड़पे

पत्नियों ने पतियों के खिलाफ धोखाधड़ी के दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 9:21 PM IST
file
अलग होने पर एक ने कार बेची, दूसरे ने पांच लाख हड़पे

सूरत. दो विवाहिताओं ने शहर के पूणागाम एवं अडाजण थानों में अपने पति पर धोखाधड़ी और प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।


पूणगाम पुलिस के मुताबिक नवसारी निवासी हितेश ठाकोर ने उसकी पत्नी के साथ धोखाधड़ी की। २०१५ में दोनों ने मिलकर कार खरीदी थी। बाद में अनबन होने पर वे अलग हो गए थे तथा पीडि़ता ने हितेश के खिलाफ प्रताडऩा की शिकायत की थी।

इस बीच हितेश ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर कार बेच दी। साथ ही वह शिक्षिका पीडि़ता के कार्यस्थल पर आकर उसके साथ बातचीत करने का दबाव डालने लगा। पीडि़ता के परिजनों को भी मैसेज पर आत्महत्या तथा पीडि़ता के वीडियो अपलोड करने की धमकी देने लगा। इस पर पीडि़ता ने पुलिस से संपर्क साधा।


अडाजण पुलिस के मुताबिक जनकपुरी वेस्ट दिल्ली निवासी हेमल सूरती ने उसकी पत्नी के संयुक्त खाते से पांच लाख रुपए हड़प लिए। शादी के बाद पीडि़ता के दिल्ली के मूल निवास का प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उसने पति के साथ संयुक्त खाता खुलवाया था।

जिसमें उसके वेतन के रूपए भी जमा होते थे। चार माह बाद अनबन होने पर वह अलग हो गई थी। इस बीच खाते में जमा उसके वेतन के छह लाख रुपए में पांच लाख रुपए हेमल व उसके माता पिता ने निकाल लिए।


लॉ की छात्रा ने की आत्महत्या


सूरत. एलएलबी के प्रथम वर्ष में पढऩे वाली एक छात्रा ने शनिवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना डिंडोली की मानसी रेजिडेंसी में हुई। हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम यामिनी प्रवीण सोलंकी (23) था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह मानसी रेजिडेंसी में अपनी मौसी के यहां रहती थी। शनिवार सुबह वह बेडरूम में फंदे पर लटकी पाई गई। पुलिस ने शव का कब्जा लेकर स्मीमेर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

Published on: