समस्या का हो स्थाई समाधान
दहेज इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील भट्ट ने कहा कि भरुच से दहेज को जोडऩे वाला मार्ग सिक्स लेन बन तो गया है, लेकिन प्रतिवर्ष बारिश में मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं। इसका असर दहेज जीआइडीसी के विभिन्न कंपनियों पर भी पड़ रहा है। गड्ढों को भरा तो जाता है, लेकिन थोड़ी ही बरसात में फिर से गड्ढा बन जाता है। सिर्फ गड्ढा न भरा जाए अपितु दूसरी बार गड्ढा न बने ऐसा ठोस काम किया जाना चाहिए।