सूरत

सी-प्लेन की संभावना टटोलने पहुंचे एयरपोर्ट के अधिकारी

दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सोमवार को कोजवे का दौरा किया
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 10:23 PM IST
file
सी-प्लेन की संभावना टटोलने पहुंचे एयरपोर्ट के अधिकारी

सूरत.

राज्य सरकार की ओर से छोटे-छोटे शहरों के बीच वाहन व्यवहार को और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए सूरत के वियर कम कोजवे से सी प्लेन की संभावना तलाशने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सोमवार को कोजवे का दौरा किया। यह अधिकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सुबह वियर कम कोजवे, कामरेज में गाय पगला तथा भरुच में केवडिया कॉलोनी गए। अधिकारियों ने कोजवे पर दो घंटे तक दौरा कर पानी की गहराई और हर मौसम में पानी की सतह आदि की जानकारी ली। साथ ही सी-प्लेन की लेंडिंग के लिए आवश्यक दूरी का मुआयना किया। अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से तापी नदी में पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इन जानकारियों के आधार पर वह रिपोर्ट तैयार करेंगे।

15 दिन में भुगतान का वादा कर दिया धोखा
पंद्रह दिन में उधार लिए माल का भुगतान करने का वादा कर धोखाधड़ी के आरोप में सलाबतपुरा पुलिस ने एक दलाल समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक भाठेना उमिया माता मंदिर के निकट रहने वाले मनीष पटेल, जनक और दलाल मनोज ने मिलकर पीपलोद सांस्कृत अपार्टमेंट निवासी यार्न व्यापारी ललित जैन के साथ धोखाधड़ी की। भेस्तान के यूनिटी एस्टेट में मनीष टैक्सटाइल के नाम से कारोबार करने वाले मनीष और जनक ने दलाल मनोज के जरिए बेगमवाडी श्री श्याम मार्केट में बालाजी टैक्सटाइल नाम से यार्न का कारोबार करने वाले ललित से व्यापारिक संबंध बनाए। जनक ने १३ जनवरी, २०१५ से १० जून, २०१६ के दौरान ७ लाख ८० हजार ४६२ रुपए का यार्न लिया, लेकिन १५ दिन के वादे के मुताबिक भुगतान नहीं किया। पेमेंट मांगने पर उन्होंने अलग-अलग समय ४९ हजार ९०० और ४० हजार रुपए के दो चैक दिए, जो बैंक से रिटर्न हो गए। उसके बाद भी भुगतान नहीं किया। ललित ने रविवार शाम सलाबतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Published on: