पीपलोद क्षेत्र में सोमवार रात चोर दो मकानों के ताले तोडक़र 96,500 रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरों ने पहले सारस्वतनगर निवासी रविन्द्रसिंह हरपालसिंह कालरा के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर 96,500 रुपए के गहने चुरा ले गए। इसके बाद सारस्वतनगर के पास सूडा आवास में दिनेश पूनम रावल के मकान का ताला तोड़ा और चोरी कर फरार हो गए। दिनेश के मौजूद नहीं होने के कारण चोरी गए सामान का पता नहीं चला है।