सूरत

ऐसे भागे कि हाथ नहीं आए

युवक से नगदी और चेन की लूट
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 9:44 PM IST
patrika
ऐसे भागे कि हाथ नहीं आए

वापी. सलवाव निवासी युवक से पुराना रेलवे फाटक के पास शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे दो बदमाशों ने नौ हजार रुपए और सोने की चेन लूट लिया और फरार हो गए। युवक के शोर मचाने पर कुछ देर तक लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं पाए।

जानकारी के अनुसार सलवाव निवासी श्वेतांग विजय पटेल अहमदाबाद की कंपनी में काम करता है और दो महीने से वहीं रहता है। इन दिनों छुट्टी लेकर वह वापी आया है। शुक्रवार शाम को वह अपनी पत्नी को टाउन में अपनी ससुराल में छोडक़र सलवाव में अपने घर लौट रहा था। इस दौाराना जकातनाका रोड पर गुलजार ट्रैवल्स के सामने पटरी के पास पेशाब करने के लिए रुक गया।

इस दौरान 25 से 30 वर्ष के दो बदमाश वहां पहुंचे और उससे मारपीट करने लगे। दोनों ने उसके पास से नौ हजार रुपए, दो मोबाइल, दो तोला सोने की चेन ले लिया और भागने लगे। इस दौरान श्वेतांग ने शोर मचाकर लोगों को इस बारे में बताया तो कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बदमाश फरार हो गए। टाउन थाने में श्वेतांग ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एक अन्य मामले में शनिवार को दोपहर नेहरु स्ट्रीट में एक महिला से बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला पैदल किसी काम से जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोक कर सोने की चेन जबरन उतरवा लिया और फरार हो गए। देर शाम तक इसकी शिकायत टाउन थाने में दर्ज हो रही थी।

दो कार से टेप चोरी

वलसाड. तिथल रोड शेठ आर जेजे स्कूल पास स्थित एक बिल्ंिडग की पार्किंग मे खड़ी दो कार से टेप चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि बिल्ंिडग में रहने वाले संजय देसाई की कार का शीशा तोड़ कर टेप चोरी कर लिया गया। एक अन्य कार से भी टेप चोरी हो गया। शनिवार सुबह संजय देसाई ने सिटी थान में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Published on:
Also Read
View All