सूरत

कृभको स्थित रेलवे पटरी से क्लीप चोरी

हो सकता था हादसा
2 min read
Aug 24, 2018
file
कृभको स्थित रेलवे पटरी से क्लीप चोरी

सूरत. हजारी नोटिफाइड एरिया में स्थित कृभको कंपनी की रेलवे पटरी से ईआरसी व एमएस लाइनर क्लीप की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में इच्छापोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

चोरी गए सामान की कीमत १२ हजार ४४० रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात में किसी समय चोरों ने कृभको रेलवे साइडिंग के किलोमीटर नम्बर १८ के पोल नम्बर १ से ६ के बीच अज्ञात चोरों ने पटरी से १३७ इलेस्टिक रेलवे क्लीप (ईआरसी) व १०८ एमएस लाइनर क्लीप पटरी से निकले और चुरा कर फरार हो गए।

घटना के संबंध में कृभको रेलवे के कामसिंह पटेल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना हैं कि पुलिस ने शुक्रवार को संदेह के आधार पर चार जनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी शुरू कर दी है।


हो सकता था हादसा


सूत्रों का कहना हैं कि समय रहते इन क्लीप की चोरी का पता नहीं चलता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कृभको में आने वाली कोई माल गाड़ी पटरियों की पकड़ ढीली होने पर पटर से उतर भी सकती थी।


भागते हुए दूसरी मंजिल से गिरने से चोर घायल


सूरत. महिधरपुरा क्षेत्र में दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हुए एक चोर को स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक चोरी करने गया था। परिवार के लोग जाग गए तो उसने भागते हुए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

पुलिस के अनुसार पालिया ग्राउंड निवासी सोहेल कादरी (२२) को मंगलवार रात महिधरपुरा थाना क्षेत्र के एक मकान की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद स्मीमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि पांच जने मारने के लिए उसके पीछे दौड़े थे। बचने के लिए वह एक मकान में चढ़ गया और भागने के दौरान गिर पड़ा। महिधरपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
24 Aug 2018 10:21 pm