7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू सिविल अस्पताल से फरार हुई महिला कैदी

तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
2 min read
Google source verification
file

न्यू सिविल अस्पताल से फरार हुई महिला कैदी

सूरत. लाजपोर जेल से उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल लाई गई एक महिला कैदी गुरुवार शाम पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण फरार हो गई। खटोदरा पुलिस ने फरार कैदी और ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद जिले के हाथीजण गांव निवासी मीरा चुनारा (35) को पासा के तहत कैद की सजा हुई थी। कुछ समय पहले उसे अहमदाबाद से लाजपोर जेल स्थानांतरित किया गया था। टीबी की मरीज मीरा की जेल में तबीयत बिगडऩे पर रविवार को न्यू सिविल अस्पताल भेजा गया था।

चिकित्सकों ने उसे टीबी वार्ड में भर्ती कर लिया था। अस्पताल में उसकी सुरक्षा के लिए कांस्टेबल संजय, महिला लोकरक्षक प्रियंका और अरुणा को तैनात किया गया था। गुरुवार शाम पांच से साढ़े पांच बजे के दौरान तीनों की लापरवाही के कारण वह अस्पताल से फरार हो गई।

शाम साढ़े पांच बजे बैड से गायब मिलने पर उन्होंने अस्पताल में खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला। उन्होंने खटोदरा थाने में सूचना दी। पुलिस मुख्यालय के उप निरीक्षक बी.जी. सोसा की प्राथमिकी के आधार पर देर रात खटोदरा पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मीरा की खोज में एक टीम अहमदाबाद की तरफ रवाना की गई है।

स्कूटर सवार महिला का पर्स छीना


सूरत. डूमस रोड मंगलवार रात एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक महिला से उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। चोरी गए पर्स में एक मोबाइल फोन समेत १७ हजार ७०० रुपए का सामान था। पार्ले प्वाइंट श्रीजी सायोना अपार्टमेंट निवासी पीडि़त महिला हिमानी पत्नीजगदीश चौक्सी ने उमरा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पुलिस के मुताबिक हिमानी अपने स्कूटर पर बैग लटका कर करीब आठ बजे अनमोल कॉम्प्लेक्स के सामने से गुजर रही थी। उसी समय मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने झपट्टा मारा और बैग छीन कर फरार हो गए।