सूरत

बाढ़ में बही मृत बालिका पर राजनीति शुरू

नेत्रंग तहसील पंचायत प्रमुख ने पडि़त परिजनों को दिया चार लाख का चेक, वहीं चेक की जेरोक्स कॉपी भरुच सांसद ने भी परिवार को थमाया
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2018, 8:40 PM IST
patrika
बाढ़ में बही मृत बालिका पर राजनीति शुरू

भरुच. जिले की नेत्रंग तहसील में पिछले सप्ताह हुई 8 इंच बारिश से राजाकु वा गांव की एक छात्रा बाढ़ में बहकर काल के गाल में समा गई। घटना का राजनीतिक लाभ लेने में जेडीयू और भाजपा आमने-सामने हो गई है।

मृतक छात्रा के परिवार को जेडीयू शासित नेत्रंग तहसील पंचायत की ओर से शुक्रवार को चार लाख रुपए का चेक दिया गया था। चेक दिए जाने की सूचना मिलते ही भरुच सांसद मनसुख बसावा भी सहायता राशि के दिए गए चेक की जेरोक्स कॉपी लेकर शुक्रवार को ही मृतका के घर पहुंचे। एक ही सहायता का चेक भाजपा और जेडीयू की ओर से दो बार दिए जाने की घटना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है।

वणखुंटा गांव के हाइस्कूल में कक्षा 10वीं की छाात्रा पारुल अपने भाई के साथ खाड़ी पार कर रही थी, इसी दौरान पारुल पानी में बह जाने से काल के गाल में समा गई। मृतका पारुल के परिवार के लोगो को नेत्रंग तहसील पंचायत प्रमुख गीता बेन बसावा तथा अन्य लोगो के हाथो से आर्थिक सहायता के रुप में चार लाख रुपये का चेक शुक्रवार की सुबह घर जाकर प्रदान किया गया था। नेत्रंग तहसील पंचायत में इस समय जेडीयू का शासन चल रहा है।

घटना की जानकारी पाते ही भरुच सांसद मनसुख बसावा भी स्थानीय नेताओं को साथ मृतका के गांव राजावाडी पहुंचे। उन्होंने चार लाख रुपए की जेराक्स कॉपी परिजनों को प्रदान की। लोगों का कहना है कि जब एक बार परिवार के लोगों को मूल चेक दे दिया गया तो फिर सांसद को घर जाकर जेरोक्स चेक देने की क्या जरुरत आन पड़ी थी।

सहायता राशि को लेकर कलक्टर से की थी बात

भरुच भाजपा सांसद मनसुख बसावा ने कहा कि राजाकुवा गांव में मृतका के घर पहुंच परिवार के लोगों से मिलने के बाद तत्काल भरुच जाकर कलक्टर से स्वयं मुलाकात कर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात की गई थी। उन्होंने चेक का जेराक्स ले जाकर पीडि़त परिवार के सदस्यों को प्रदान किया।

जिला व तहसील पंचायत कोष से की गई परिवार की मदद

नेत्रंग तहसील पंचायत की प्रमुख गीता बेन वसावा ने कहा कि जिला पंचायत और तहसील पंचायत के स्व कोष से प्राकृतिक आपदा के समय मृत्यु होने पर मृत्यु सहायता का चेक चार लाख रुपए परिवार को दिया गया। चेक बैंक ऑफ बड़ोदा में परिवार के खाते में जमा भी करा दिया गया है।

Published on: