11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोजवे पर चली चादर, यातायात बंद

ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश का असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:29 PM IST

patrika

कोजवे पर चली चादर, यातायात बंद

सूरत. तापी के कैचमेंट एरिया में हुई बारिश का असर तापी नदी पर दिखने लगबा है। नदी में जल स्तर बढऩे से रविवार को कोजवे ओवरफ्लो हो गया। रपट पर पानी चलने से मनपा प्रशासन ने कोजवे को यातायात के लिए बंद कर दिया।

पिछले दो दिनों से ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। तापी के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात का पानी नदी में आ रहा है। बारिश के कारण काकरापार चैकडैम से भी पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इसका असर सूरत में दिखने लगा है। शहर में बारिश नहीं होने के बावजूद ऊपरी क्षेत्र के पानी के कारण तापी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

रविवार को जब वीयर कम कोजवे ओवरफ्लो हुआ, रपट पर चार सेमी की चादर चल रही थी। एहतियातन मनपा प्रशासन ने कोजवे को यातायात के लिए बंद कर दिया। देर शाम तक पानी का दबाव बढ़ गया और समाचार लिखे जाने तक कोजवे का जलस्तर 6.14 मीटर हो गया। रपट पर 14 सेमी की चादर चल रही है।

गौरतलब है कि कोजवे का जलस्तर 6 मीटर का है। इससे ज्यादा पानी होने पर कोजवे को यातायात के लिए बंद कर दिया जाता है। आमतौर पर नदी में पानी उसी समय बढ़ता दिखता है, जब उकाई डैम से पानी छोड़ा जाता है। कई बार कैचमेंट एरिया में भारी बारिश से ऐसे हालात बनते हैं जब डैम से पानी नहीं छोडऩे के बाद भी कोजवे का जलस्तर बढ़ जाए और इसे यातायात के लिए बंद करना पड़े।

पानी देखने उमड़े लोग

जैसे ही लोगों को पता चला कि नदी में पानी आने के कारण कोजवे बंद कर दिया गया है, यह नजारा देखने के लिए उन्होंने कोजवे का रुख कर लिया। रविवार का दिन और मौसम सुहावना होने के कारण कोजवे लोगों के लिए हॉट पिकनिक स्पॉट साबित हुआ। दिनभर लोग रपट पर पानी चलता देखने के लिए कोजवे पर आते-जाते रहे।