11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए रूट्स पर आज से दौड़ेंगी बसें

अडाजण से वराछा और प्राइम मार्केट से रेलवे स्टेशन के लिए लोगों को बस सुविधा मिल जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:20 PM IST

brts

नए रूट्स पर आज से दौड़ेंगी बसें

सूरत. सिटीलिंक ने पिछले दिनों जिन नए रूट्स का ऐलान किया था, उन पर सोमवार से बसें दौडऩे लगेंगी। अडाजण से वराछा और प्राइम मार्केट से रेलवे स्टेशन के लिए लोगों को बस सुविधा मिल जाएगी।

नए रूट्स पर ट्रैफिक की संभावनाओं को देखते हुए शहर में सार्वजनिक परिवहन का जिम्मा देख रही सिटीलिंक ने पिछले दिनों छह नए रूट्स तय किए थे। सिटी बस के कुछ रूट्स को बंद कर नए रूट्स तय किए गए हैं और बीआरटीएस के नए रूट बनाए गए हैं। कुछ रूट्स को आगे के स्टेशनों तक बढ़ाया गया है।

इन रूट्स के शुरू होने से अडाजण से वराछा और प्राइम मार्केट से रेलवे स्टेशन समेत लोगों को शहर के विभिन्न इलाकों में भी सार्वजनिक परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इन रूट्स पर सोमवार से बसें दौडऩे लगेंगी। फिलहाल शहर में नौ कॉरिडोर पर बीआरटीएस बसों और 30 रूट्स पर सिटी बसों का संचालन हो रहा है।

नई बसों का इंतजार

मनपा के बेड़े में फिलहाल २७५ सिटी बसें हैं। करीब तीन सौ बसें बनकर तैयार हैं। उन्हें बीआरटीएस और सिटी बस के बेड़े में शामिल करने पर कवायद हो रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही इन बसों को भी सड़क पर उतारा जाएगा। उसके बाद मनपा प्रशासन कुछ और नए रूट्स शुरू कर सकता है। इन नए रूट्स के लिए भी ट्रैफिक पैटर्न के अध्ययन के साथ ही संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। नए बने रूट्स को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

यह हैं नए रूट्स

नए रूट्स में कोसाड इडब्ल्यूएस आवास एच-2 से खरवरनगर जंक्शन, सोमेश्वर जंक्शन से अमेजिया का मॉडिफाई किया गया रूट, कामरेज टर्मिनल से सूरत स्टेशन के रूट का सचिन जीआईडीसी तक एक्सटेंशन, स्वामीनारायण चौक से कामरेज टर्मिनल का पाल आरटीओ तक एक्सटेंशन, चौक से उन इंडस्ट्रियल एस्टेट का गभेणी गांव तक एक्सटेंशन और सिटी बस के रूट नंबर तीन तथा चार को बंद कर उसकी जगह रेलवे स्टेशन से रांदेर गांव के लिए वाया प्राइम मार्केट नया रूट शामिल है।