भारी बारिश के कारण डांग जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं। इसमें आहवा तहसील में लहानभदास, चिरापाड़ा, कुतरनाच्या, वांगन, चवडवेल, गायखास, बरम्यावड, चोक्या, पांडवा, अंजनुकंड, खाजुरना और रानपाड़ा गांव शामिल हैं। जबकि वघई के उगा चिचपाड़ा, कुमारबांध, लहान, बरडा, सूर्या बरडा, निंबारपाड़ा, चिखलदा और सुरसरदा गांव प्रभावित हैं। इन गांवों के कोजवे पानी में डूब गए हैं। कलक्टर के अनुसार बरसात बंद होने पर चार से पांच घंटे में पानी उतर जाने की संभावना है।