सूरत

चेकअप के दौरान विवाहिता से बलात्कार का आरोप

शहर के नामी गायनोकोलॉजिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज

2 min read
Sep 05, 2018
patrika
चेकअप के दौरान विवाहिता से बलात्कार का आरोप

सूरत. नानपुरा क्षेत्र के एक अस्पताल में आइवीएफ का उपचार करवा रही एक विवाहिता के साथ शहर के एक नामी डॉक्टर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। अठवा पुलिस ने मंगलवार रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना के सामने आने से शहर के चिकित्सा जगत में चर्चा शुरू हो गई है।


अठवालाइन्स पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडि़ता २८ वर्ष की है तथा उसकी शादी हुए पांच साल हो चुके हंै। इतने समय बाद भी संतान नहीं होने के कारण वह महीना भर पूर्व पति के साथ नानपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए गई थी। वहां आइवीएफ तकनीक के तहत उसका उपचार शुरू किया गया था। महीने भर में तीन बार वह अस्पताल गई। उसके बाद मंगलवार को वह पति के साथ दोपहर ग्यारह बजे अस्पताल पहुंची।

करीब डेढ़ बजे उसे डॉ. प्रफुल्ल दोषी ने अपने कंसल्टिंग रूम में बुलाया। वहां एक नर्स थी। उसने पर्दे के पीछे लिटाया और इंजेक्शन लगा कर चली गई। उसके बाद डॉ. प्रफुल्ल दोषी ने छेड़छाड़ शुरू की और धमकी दी कि इस बारे में किसी से कुछ कहा तो तुझे इंजेक्शन देकर खत्म कर दूंगा। तेरा पति बाहर ही बैठा रहेगा। कुछ नहीं कर पाएगा।

उसके बाद उन्होंने बलात्कार किया। करीब आधे घंटे बाद वह बाहर निकली। नीचे पार्किंग मेंं पहुंच कर अपने पति को डॉक्टर की करतूत के बारे में बताया। उसके पति ने मित्रों परिचितों से बात की और शाम को अठवालाइन्स पुलिस थाने पहुंच कर घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने अभी डॉक्टर प्रफुल्ल दोषी को गिरफ्तार नहीं किया है। बुधवार दोपहर पुलिस ने पीडि़ता का न्यू सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।

मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार


पीडि़ता के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एम.आई. वसावा (पुलिस उप निरीक्षक, अठवालाइन्स थाना)

Published on:
05 Sept 2018 10:18 pm