सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी समेत का काफिला मौके पर पहुंच गया और जांच में जुट गया। हालांकि युवक पर किसने और क्यों फायरिंग की, यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि युवक के अवैध शराब कारोबार से जुड़ा होने और आपसी रंजिश में हमले की आशंका पुलिस जता रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।