इस्कॉन की ओर से जहांगीरपुरा के राधा-दामोदर मंदिर में सोमवार सुबह से विभिन्न कार्यक्रमों का दौर चला। मंगला आरती से मध्यरात्रि तक जन्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में मौजूदरहे। दिनभर चले कार्यक्रमों में भगवद् स्तुति, संकीर्तन, नृत्यनाटिका, महाअभिषेक, महाप्रसादी समेत कई आयोजन शामिल रहे।
अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से जन्माष्टमी के मौके पर सिटीलाइट के महाराजा अग्रसेन भवन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई। ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र से जुड़ी कई मनोहारी झांकियां भवन में श्रृंगारित की गई और झांकी दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु भवन में पहुंचे।