बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन से शाम ४.१५ बजे २२९३३ बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस रवाना हुई थी। इस ट्रेन के सूरत पहुंचने का समय रात ८.३३ बजे का है। ट्रेन के सूरत में एन्ट्री करने के दौरान रोलिंग चेकिंग स्टाफ ने कोच संख्या एस-सात के पहिए से धुआं निकलते और गंध आते हुए देखा। रोलिंग चेकिंग स्टाफ ने तुरंत घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंच कर कोच का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना की जानकारी स्टेशन डायरेक्टर सी. आर. गरूड़ा, डीसीएमआई गणेश जादव, डीएमई राहुल पांडेय को भी दी। यह सभी लोग भी पहुंच गए और बाद में तय किया गया कि कोच को निकाल दिया जाए। सूरत रेलवे स्टेशन यार्ड में रखे एक द्वितीय श्रेणी शयनयान का एक कोच बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस में रिप्लेस किया गया।