सूरत

EDUCATION DEPT : बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग

सेफ होम सेफ स्ट्रीट अभियान के तहत पुलिस का सेमिनार

3 min read
Nov 05, 2018
EDUCATION DEPT : बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग

सूरत.

बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने शनिवार को शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। शहर पुलिस की ओर से सेफ होम सेफ स्ट्रीट अभियान के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहर की ज्यादातर स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे। बच्चों को सुरक्षा के गुर सिखाने के लिए शिक्षकों को गुड टच और बेड टच से अवगत करवाया गया।
शहर में हाल ही बच्चों के साथ हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बच्चों की सुरक्षा के लिए शहर पुलिस स्कूलों पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। शनिवार को शहर पुलिस, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और नगर प्राथमिक शिक्षा समिति ने संयुक्त रूप से सेफ होम सेफ स्ट्रीट अभियान शुरू किया। इसके तहत गांधी स्मृति भवन में सुबह सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सभी स्कूलों के शिक्षकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। सेमिनार में शिक्षकों की बड़ी संख्या नजर आई। इसमें उन्हें बच्चों के आंतरिक अंगों की जानकारी दी गई, अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाया गया, अंजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करने के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों से कहा गया कि वह बच्चों के बारे में अभिभावकों से कोई बात न छुपाएं। बच्चों को रिश्तेदारों से किस तरह सावधानी बरतनी चाहिए, इसके बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों को यह तमाम जानकारी विद्यार्थियों और स्कूल के अन्य शिक्षकों को देने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें

VNSGU : आखिर विद्यार्थियों को मिले नमो टेबलेट

निजी स्कूलों विरोध

नवरात्रि वेकेशन का शहर के 400 से अधिक निजी स्कूलों विरोध कर रहे हंै। सरकार ने वेकेशन को लेकर सख्त आदेश दिया, लेकिन निजी स्कूलों ने आदेश का पालन नहीं किया। स्कूलों की तरफ से एसएमएस कर विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया गया। वेकेशन के बावजूद इन स्कूलों में पढ़ाई जारी है। ऐसे स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस भेजा था कि वेकेशन के बावजूद स्कूल क्यों खुले रखे गए हैं। इसका जवाब दो दिन में मांगा गया था, लेकिन अब तक शहर के किसी निजी स्कूल ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का कहना है कि इस मामले में सरकार के आदेश का इंतजार हो रहा है। सरकार जैसा आदेश देगी, उसी के अनुसार स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से निजी स्कूल संचालक नवरात्रि में एक भी दिन स्कूल बंद रखने के मूड में नहीं हैं।

शिक्षा विभाग ने नोटिस देना शुरू कर दिया
नवरात्र अवकाश नहीं देने वाले स्कूलों को अब शिक्षा विभाग ने नोटिस देना शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से शहर के 350 से अधिक स्कूलों को आदेश का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा गया है। स्कूलों को इसका जवाब दो दिनों में देना होगा।
सरकार और शहर के निजी स्कूलों के बीच नवरात्र अवकाश को लेकर विवाद चल रहा है। निजी स्कूलों ने सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा दी हैं। ज्यादातर निजी स्कूलों ने नवरात्र अवकाश रखने के आदेश का पालन नहीं किया है। अवकाश के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर नजर रखने का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया था। अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने दो दिनों बाद कार्रवाई करना शुरू किया है। कार्रवाई के नाम पर नोटिस दिए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से शहर के 350 से अधिक निजी स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैं। इसमें उल्लेख है कि सरकार की ओर से अवकाश घोषित होने के बावजूद स्कूल क्यों खुले रखे गए। इसका जवाब दो दिनों के अंदर दिया जाए। पहले से ही निजी स्कूलों ने मान रखा था कि स्कूल खुले रखने पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने वाली है। सरकार की ओर से मात्र नोटिस भेजा जाएगा। इसका जवाब सरकार को दे दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

VNSGU : आखिर खुला महासचिव चुनाव का रास्ता, जनवरी में होंगे

Published on:
05 Nov 2018 07:41 pm
Also Read
View All