8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VNSGU : आखिर विद्यार्थियों को मिले नमो टेबलेट

विवि के कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
surat

VNSGU : आखिर विद्यार्थियों को मिले नमो टेबलेट

सूरत.

आखिरकार गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को नमो टेबलेट मिल गया। राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुड़ासमा ने शनिवार को विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए।
नमो टेबलेट वितरित करने के लिए वीएनएसजीयू के कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षामंत्री ने चुने हुए विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए। इस अवसर पर सूरत सांसद दर्शना जरदोश, कुलपति डॉ.शिवेन्द्र गुप्ता आदि थे। इस साल 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद राज्य शिक्षा विभाग ने पास होने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट प्रदान करने की घोषणा की थी। डिप्लोमा और डिग्री में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपए जमा कर टेबलेट के लिए पंजीकरण करवाने को कहा गया था। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर टेबलेट के बारे में सूचना जारी की थी। 33 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 1000 रुपए जमा कर पंजीकरण करवाया था। पंजीकरण के काफी समय बाद भी विद्यार्थी टेबलेट से वंचित थे। दिवाली वेकेशन शुरू होने से ठीक पहले विद्यार्थियों में टेबलेट वितरण शुरू किया गया है।

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में दिसम्बर में वेस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वेस्ट जोन के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को इसके लिए पंजीकरण कराने को कहा गया है। टूर्नामेंट १५ से 30 दिसम्बर तक होगा। इसके लिए 15 नवम्बर तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। टूर्नामेंट में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मैच होंगे।

डिपोजिट राशि जब्त कर ली जाएगी

सिंडीकेट में भगवान महावीर फाउंडेशन को विश्वविद्यालय बनाने के लिए एनओसी पत्र को लेकर भी चर्चा की गई। सिंडीकेट ने तय किया कि भगवान महावीर फाउंडेशन सभी प्रमाण पत्र मंगवाए जाएं, बाद में उसे एनओसी देने पर विचार किया जाएगा। बैठक में फैक्ट कमेटी के विभिन्न मामलो पर भी फैसला किया गया। सिंडीकेट में वित्त समिति के मामलों पर भी देर तक चर्चा चली। टेंडर के मामलों में महत्वपूर्ण फैसला किया गया। कोई पार्टी अगर टेंडर पास होने के बाद काम करने से इनकार करेगी तो उसकी डिपोजिट राशि जब्त कर ली जाएगी तथा उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।