
VNSGU : सिंडीकेट की बैठक आज, कई मुद्दों पर चर्चा होगी
सूरत.
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में शनिवार को सिंडीकेट की बैठक होगी। इसमें महाविद्यालयों की मान्यता के साथ अन्य कई मामलों पर चर्चा की जाएगी। सिंडीकेट सदस्यों ने मिनिट्स को लेकर विरोध जताया है। साथ ही विश्वविद्यालय पर अदालत में चल रहे मामलों की जानकारी देकर सिंडीकेट के एजेंडे में शामिल करने की मांग की है।
नकल के कई मामलों में भी सिंडीकेट सदस्यों ने विस्तृत जानकारी मांगी है। इन सभी मामलों को लेकर कुलपति और सिंडीकेट सदस्यों के बीच बैठक में गरमागरम बहस के आसार हैं। वेसू के भगवान महावीर फाउंडेशन ने विश्वविद्यालय का दर्जा पाने के लिए विश्वविद्यालय से एनओसी मांगा है। इस मामले को भी सिंडीकेट के एजेंडा में शामिल किया है। इसके अलावा बैठक में सीनेट सदस्य महाविद्यालयों में महासचिव पद के चुनाव को लेकर गुजारिश करेंगे। विश्वविद्यालय में लंबे समय से महासचिव पद के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर फैसले का अधिकार सिंडीकेट ने कुलपति को सौंपा था। कुलपति ने इस मामले को फिर सिंडीकेट में रख दिया है। महासचिव चुनाव को लेकर कई सीनेटर कुलपति को पत्र लिख चुके हैं। इस मामले को सिंडीकेट की बैठक के एजेंडे में रखा गया है।
नमो टेबलेट वितरण
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में शनिवार को नमो टेबलेट वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 12वीं पास कर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी लंबे समय से नमो टेबलेट का इंतजार कर रहे थे। वीएनएसजीयू से 33 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने नमो टेबलेट के लिए पंजीकरण कराया है। प्रथम शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने से पहले विद्यार्थियों को नमो टेबलेट वितरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलपति के खिलाफ कई मामलों को लेकर मोर्चा खोल रखा है
विभागाध्यक्ष के एक, प्राध्यापक के एक, प्राचार्य के दो और सामान्य के पांच पदों के लिए मतदान हुआ। कुल 129 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें सर्वाधिक मत प्राचार्यों के थे, जिन्हें अपने पक्ष में करने के लिए कुलपति पर भावेश और अन्य उम्मीदवारों ने आरोप लगाए थे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में दोपहर 12 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासनिक भवन के आस-पास पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात थे। तीन बजे तक 126 लोगों ने मतदान किया। बाद में मतगणना शुरू हुई। सामान्य सीट पर भावेश रबारी सर्वाधिक 23 मतों से जीते। डॉ. कश्यप खरचिया को 18, संजय देसाई को 17, जयराम गामित को 14 और किरण घोघारी को 12 मत मिले। विभागाध्यक्ष पद पर अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश देसाई 10 मतों से विजयी रहे। प्राध्यापक पद पर पी.टी.साइंस कॉलेज के डॉ.महेन्द्रसिंह महिड़ा 8 मतों से जीते। प्राचार्य पद पर एसपीबी कॉलेज के डॉ.वी.डी.नायक 19 और नवयुग साइंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अश्विन पटेल 16 मतों से जीते। मतगणना शाम 6 बजे तक चली। जीत के बाद बधाई का दौर शुरू हो गया। एनएसयूआई से एकमात्र उम्मीदवार भावेश की जीत पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए। दूसरी ओर सामान्य सीटों पर एबीवीपी ने पांच उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से दो उम्मीदवार जयराम गामित और किरण घोघारी विजयी रहे। भावेश और संजय देसाई के साथ डॉ.कश्यप ने भी कुलपति के खिलाफ कई मामलों को लेकर मोर्चा खोल रखा है। भावेश और संजय देसाई ने कुलपति की नियुक्ति को गैर-कानूननी बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत की थी।
Published on:
03 Nov 2018 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
