सूरत

बच्चा बदलने का आरोप लगाकर परिवार ने मचाया हंगामा

स्मीमेर अस्पताल में गुरुवार सुबह ऑपरेशन से लडक़ी का जन्म होने के बाद हुआ विवाद शुरू आरएमओ ने विवाद से पल्ला झाड़ा, ऐसी कोई घटना नहीं होने की बात कही
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 1:21 PM IST
surat photo
बच्चा बदलने का आरोप लगाकर परिवार ने मचाया हंगामा

सूरत.

स्मीमेर अस्पताल में गुरुवार सुबह नवजात शिशुओं की अदला-बदली होने का आरोप लगाते हुए एक परिवार ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया। ऑपरेशन से लडक़े का जन्म हुआ, लेकिन बाद में उसे लडक़ी दे दी गई। मामला आरएमओ तक पहुंच गया। विभाग के अध्यक्ष ने परिवार को पुलिस केस करके डीएनए टेस्ट करवा सच्चाई जानने को कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया।

स्मीमेर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भाठेना पंचशील नगर निवासी मुमताजबानु साजिद सिद्दीकी (२४) को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर उपचार के लिए स्मीमेर अस्पताल लाया गया था। गुरुवार सुबह ऑपरेशन से शिशु को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि लडक़े का जन्म हुआ था, लेकिन उसे बीमार लडक़ी दे दी गई। शिशुओं की अदला-बदली हो गई है। वार्ड से मामले की जानकारी आरएमओ को दी गई। आरएमओ ने तुरंत गायनेक विभाग के अध्यक्ष डॉ. अश्विन वाछानी को बुलाकर जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल ने शिशुओं की अदला-बदली जैसी कोई घटना नहीं होने की बात कही है।

इधर, मुमताज के परिजन अपनी बात पर अडिग हैं और पुलिस शिकायत करने की बात कही है। डॉ. वाछानी ने बताया कि कोई बच्चा बदला नहीं है। उसने लडक़ी को ही जन्म दिया है। परिवार को लगता है कि बच्चा बदला गया है तो पुलिस शिकायत करके डीएनए जांच करवा सकते हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनोग्राफी में गर्भ में शिशु स्वस्थ था, लेकिन जन्म के बाद उसमें जन्मजात खामी कहां से आ गई।

हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग का वांछित धरा गया
सूरत. क्राइम ब्रांच ने अमरोली थानाक्षेत्र में गैंगवार के चलते गत वर्ष हुई दीपक गड्डी की हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सायण रोड अंबिका सोसायटी निवासी राजकमल चौहाण दीपक की हत्या में शामिल था। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के महाधुरु गांव का मूल निवासी राजकमल मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। मुखबिर से उसके अमरोली में होने की सूचना मिलने पर मानसरोवर सर्कल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Published on:
Also Read
View All