6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बान्द्रा और इंदौर के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

बुकिंग सात और आठ सितम्बर से शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 7 Sep 2018, 1:04 PM IST

file photo

बान्द्रा और इंदौर के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

सूरत.

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भीड़ देखते हुए बांद्रा टर्मिनस और इंदौर के बीच दो स्पेशल ट्रेन विशेष किराए के साथ चलाने का निर्णय किया है।

पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए बांद्रा टर्मिनस और इंदौर के बीच स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये के साथ चलाएगी। ट्रेन सं. 09023 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर विशेष ट्रेन शनिवार, 8 सितम्बर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.00 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 09024 इंदौर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन रविवार, 9 सितम्बर को इंदौर से शाम ४.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय टियर, एसी तृतीय टियर तथा शयनयान डिब्बे होंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरुच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशनों पर ठहरेगी।

दूसरी ट्रेन सं. 09329 बांद्रा टर्मिनस-इंदौर विशेष ट्रेन शनिवार, 22 सितम्बर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 04.00 बजे इंदौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 09330 इंदौर-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन शुक्रवार, 21 सितम्बर को इंदौर से ४.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में भी एसी द्वतीय टियर, एसी तृतीय टियर, शयनयान तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन भी बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशनों पर ठहरेगी। 09023/09024 विशेष ट्रेन की बुकिंग 7 सितम्बर से तथा ट्रेन सं. 09329/09330 विशेष ट्रेन की बुकिंग 8 सितम्बर से आरक्षण केन्द्रों तथा आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेस ने किया विरोध
सूरत. पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर गुरुवार को सूरत शहर कांग्रेस समिति की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। सूरत शहर कांग्रेस प्रमुख बाबू रायका और नेता विपक्ष प्रफुल्ल तोगडिय़ा की अगुवाई में कार्यकर्ता मानदरवाजा डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास इकठ्ठे हुए और नारेबाजी कर विरोध जताया।