सूरत

पहले १.३५ करोड़ का गबन, फिर दी धमकी

-कोलकाता के कारोबारी ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ दर्ज करवाई प्राथमिकी

2 min read
Oct 16, 2018
पहले १.३५ करोड़ का गबन, फिर दी धमकी

सूरत. कोलकाता के एक कारोबारी के लिए कमीशन एजेंट के रूप में काम करने वाले सारोली के ट्रांसपोर्टर पर पेमेंट के १.३५ करोड़ रुपए का गबन करने और रुपए मांगने पर अपने तीन साथियों के मदद से कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इस संबंध में पूणागाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक कोलकाता एसएन रोड पर ग्रीन कुंज अपार्टमेंट निवासी आशीष टंडन के साथ सारोली मॉडल टाउन रेजिडेंसी निवासी अनिल स्वामी ने धोखाधड़ी की। कोलकाता में आर.के.लेस के नाम से कारोबार करने वाले आशीष के लिए सणिया गांव के प्रिंसेज स्टेट में कन्हैया कार्गो मूवर्स के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाला अनिल कमीशन एजेंट के रूप में काम करता था। आशीष कोलकाता से सूरत की पार्टियों को माल कन्हैया कार्गो भेजता था।

ये भी पढ़ें

मुंबई में कोटा की मॉडल का मर्डर

इसे छुड़ा कर व्यापारी अनिल को भुगतान कर देते थे। अनिल रुपए आशीष को पहुंचा देता था, लेकिन पिछली ९ दिसम्बर के बाद उसने पेमेंट में घपला किया। उसने व्यापारियों से मिला पूरा पेमेंट आशीष को नहीं भेजा। उसने व्यापारियों से मिले भुगतान में से एक करोड़ ३५ लाख १० हजार 129 रुपए अपने पास रख लिए। इस बारे में व्याापरियों से पता चलने पर आशीष ने रुपयों की मांग की तो शुरू में उसने टालमटोल की। बाद में उसने तीन अज्ञात युवकों से जान से मारने की धमकी दिलवाई। आशीष ने पूणागाम थाने में अनिल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

बंगले में चोरी


सूरत. उमरा थानाक्षेत्र के रुंढ नाथ मंदिर के निकट स्थित एक बंगले में दिन दहाड़े घुसे चोर १.१५ लाख रुपए का माल चुरा कर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक रुंढनाथ मंदिर के निकट हरिओम बंगलोज के प्लॉट नम्बर 32 निवासी दिव्यांग पटेल रविवार दोपहर बाद सपरिवार बाहर गए थे। इस बीच चोर पहली मंजिल की बाल्कनी से अंदर दाखिल हुए और दरवाजे की कुंडी तोड़ कर अलमारी से ९० हजार रुपए नकद व जेवर चुराकर फरार हो गए। शाम को घर लौटे दिव्यांग ने पुलिस को खबर की।

ये भी पढ़ें

रणकपुर में बीजेपी की बैठक
Published on:
16 Oct 2018 12:40 pm
Also Read
View All