सूरत

जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करने वालों से चार करोड़ वसूले

शहर समेत दक्षिण गुजरात में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई
2 min read
Nov 03, 2018
file
जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करने वालों से चार करोड़ वसूले

सूरत
जीएसटी विभाग ने जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं करने वालों पर राज्यभर में कार्रवाई शुरू की है। एसजीएसटी विभाग ने शहर समेत दक्षिण गुजरात में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। इसमें नौ व्यापारियों के यहां टैक्सचोरी पकड़ी जाने पर नौ करोड़ रुपए की वसूलात की।
जीएसटी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी लागू होने के बाद से कई व्यापारी जीएसटीआर-3बी रिटर्न नहीं फाइल कर रहे थे। जीएसटी विभाग ने ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। पिछले दिनों गुजरात में लगभग 150 से अधिक व्यापारियों के यहां जांच की गई। सूरत शहर समेत दक्षिण गुजरात में नौ व्यापारियों के यहां जांच की गई। जांच में यह सभी व्यापारी जीएसटीआर-3बी रिटर्न फाइल नहीं करते होने का खुलासा हुआ। आयकर अधिकारियों ने इनसे अभी तक चार करोड़ रुपए टैक्स और पैनल्टी के वसूल किए हैं।
उल्लेखनीय है कि इन व्यापारियों के कारण सरकार को दो गुना नुकसान हो रहा था। क्योंकि जीएसटीआर-3बी रिटर्न नहीं फाइल करने से यह टैक्स नहीं भर रहे थे, लेकिन इसके पहले यह जीएसटीआर-1 रिटर्न फाइल कर रहे थे। इस कारण इनसे माल खरीदने वालों को टैक्स क्रेडिट मिल जाता था। इस तरह इनके टैक्स भरे बिना दूसरा व्यापारी क्रेडिट ले रहा था।

एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग एक्सपांसन का टेंडर निकला
सूरत एयरपोर्ट विकास की ओर और एक कदम आगे बढ़ रहा है। एयरपोर्ट ओथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के एक्सपांसन के लिए 157 करोड़ रुपए का टेन्डर निकाला गया है।
वी वर्क फोर वर्किग एयरपोर्ट सूरत के संजय जैन ने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग के लिए टेंडर 5 दिसंबर तक भरना होगा जिसमें कि टर्मिनल को 600 दिनों के अंदर बनाने की बात कही गई है। बरसात के दिनों में भी काम जारी रहेगा। टेंडर में टैक्सी व एप्रोन को शामिल नहीं किया गया है।
एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्ंिडग के एक्सपांसन के बाद सूरत एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए सुविधा और बढ़ जाएगी।

Updated on:
03 Nov 2018 07:07 pm
Published on:
03 Nov 2018 07:07 pm