12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 हजार रुपए में घर लेकर आएं यामाहा की 1.19 लाख रुपए की बाइक, चल रहा है दिवाली का स्पेशल आॅफर

यमाहा कंपनी की 1.19 लाख रुपए की बाइक को अाप इस दीपावली के मौके पर मात्र 11 हजार रुपए देकर घर लेकर जा सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Yamaha Bike

11 हजार रुपए घर लेकर आएं यमाहा की 1.19 लाख रुपए की बाइक, चल रहा है दिवाली का स्पेशल आॅफर

नर्इ दिल्ली। आॅटो सेक्टर में दीपावली के मौके पर शानदार आॅफर चल रहे हैं। जहां एक आेर फोर व्हीलर कंपनियां शानदार आॅफर दे रही हैं। वहीं टू व्हीलर कंपनियों ने अपने आॅफर के पिटारे खोल दिए हैं। यामाहा कंपनी की 1.19 लाख रुपए की बाइक को अाप इस दीपावली के मौके पर मात्र 11 हजार रुपए देकर घर लेकर जा सकते हैं। वास्तव में यामाहा की ओर से दिवाली सेलीब्रेशन ऑफर लॉन्च किया गया है। इसमें बाइक को मामूली डाउनपेमेंट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। कंपनी की दो बाइक एेसी जिन्हें आप आसान किस्तों पर घर लेकर जा सकते हैं। अाइए आपको भी बताते हैं इस आॅफर के बारे में…

ये है कंपनियों की डाउन पेंमेंट
यामाहा की आेर से अपनी दो बाइक पर जबरदस्त आॅफर शुरू की है। जहां यामाहा FZ-S FI वर्जन 2.0 बाइक को दिवाली पर 7,888 रुपए की डाउनपेमेंट पर खरीद सकते हैं। वहीं दूसरी आेर यामाहा FZ25 को 10,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा। इस ऑफर का फायदा 29 नवंबर तक उठा सकेंगे। यानी आपके इस महीने में पूरा मौका है इस फेस्टिव सीजन का फायदा उठाने का।

र्इएमआर्इ पर मिल रही है छूट
दिल्ली में यामाहा FZ-S FI वर्जन 2.0 बाइक की एक्स शोरुम प्राइस 87,542 रुपए है, जबकि यामाहा FZ25 की कीमत 1.19 लाख रुपए है। दोनों बाइक को कंपनी की ओर से एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। इसके अलावा बाइक की खरीद पर र्इएमआर्इ पर ब्याज की छूट भी दी जा रही है।

ये है यमाहा की FZ25 की खासियत
- बाइक में सिंगल सिलेंडर।
- चार स्ट्रोक 249सीसी का इंजन होगा, जो कि एयर कूल्ड होगा।
- 20.9PS का पॉवर जनरेट होगा।
- फ्यूल टैंक 14 लीटर का है।
- बाइक माइलेज 45.6 किमी. प्रति लीटर है।
- अधिकतम स्पीड 123.92 किलो मीटर प्रति घंटा है।
- डिजिटल ओडोमीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, एलईडी हेड लैंप एलॉय व्हील मौजूद है।

कुछ एेसी है FZ-S FI वर्जन 2.0
- बाइक में 149 सीसी का सिगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- 13bhp पॉवर और 12.8Nm टार्क जनरेट करेगा जोकि एयर कूल्ड होगा।
- माइलेज 45 किमी प्रति लीटर का है।
- डिजिटल स्पीडोमीटर है, 12 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक होगा।