सूरत

गुजरात पर महाराष्ट्र की शानदार जीत

वीनू मांकड ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए में कर्नाटक व मध्यप्रदेश भी जीते
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 12:42 PM IST
patrika
गुजरात पर महाराष्ट्र की शानदार जीत

सूरत. यहां वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) एलीट ग्रुप ए मुकाबलों के पहले दिन गुजरात के बेहद खराब प्रदर्शन के चलते महाराष्ट्र ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं दो अन्य मुकाबलों में कर्नाटक ने पश्चिमी बंगाल व मध्यप्रदेश ने असम को हराया।

शहर के पीठावाला स्टेडियम में शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने सूरत के लक्ष्य कोचर (७८) व आकाश पांडे (६४)के अर्धशतकों की बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर २१० रन बनाए। लेकिन महाराष्ट्र के एस.वीर (८०) व एस नवाले (५०) ने शानदार बल्लेबाजी कर महज तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए महाराष्ट्र को जीत दिलवाई।

लालभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में हुए दूसरे मैच में कर्नाटक ने रोमांचक मुकाबले में आठ रन से पश्चिम बंगाल को मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने २५१ रन बनाए। वहीं पश्चिम बंगाल के बल्लेबाज नौ विकेट के नुकसान पर २४३ रन ही बना सके। खोलवड इस्लाम जिमखाना में हुए तीसरे मुकाबले में मध्यप्रदेस ने असम पर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम की टीम मात्र १४४ रन पर ढेर हो गई।

वहीं मध्यप्रदेश ने राहुल चांदरोला के नाबाद ८३ व सूरज वशिष्ठ के नाबाद ५४ रन की मदद से मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शनिवार को लालभाई कॉट्रेक्टर स्टेडियम में झारखंड व कर्नाटक, पीठावाला स्टेडियम में असम व उत्तरप्रदेश तथा खोलवड इस्लाम जिमखाना में गुजरात व मुंबई के बीच टक्कर होगी।

सूरत को पहली बार घरेलू क्रिकेट सीजन में मिले ४३ मैच

टूर्नामेंट- टीमें - दिनांक
वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर-१९) - एलाइट ग्रुप ए - ५-२४ अक्टूबर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर- सिक्कम - १-४ नवम्बर २०१८
सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर -२३) - गुजरात-दिल्ली - १४-१७ नवम्बर २०१८
कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-१९) - गुजरात- हरियाणा - २६-२९ नवम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर- मेघालय - २८ नवम्बर से १ दिसम्बर २०१८
कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-१९) - गुजरात-झारखंड - ३-६ दिसम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - गुजरात-कर्नाटक - १४-१७ दिसम्बर २०१८
रणजी ट्रॉफी - मणीपुर-अरुणाचल - २२-२५ दिसम्बर २०१८

Published on:
Also Read
View All
Surat News: प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने कार से पीछा कर चौराहे पर दबोचा, फिर चप्पलों से की धुनाई

सूरत में रिश्तों का कत्ल, मोबाइल टूटने से नाराज 22 वर्षीय बेटी ने की पिता की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरत एयरपोर्ट पर टला संकट : बेंगलुरु से आ रही इंडिगो की उड़ान को लगाना पड़ा ‘गो-अराउंड’, सुरक्षित उतरा विमान

Rajkot Crime News: मैरिज ब्यूरो और स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 युवतियों को मुक्त कराया

​​​​​मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर गुजरात में सियासी घमासान, भाजपा ने किया प्रदर्शन तो कांग्रेस ने बांटी ‘मेलोडी’ चॉकलेट