3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखण्ड गो ज्योति दर्शन यात्रा सूरत पहुंची

डूसम में ग्यारह कन्याओं ने किया स्वागत व पूजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 6 Oct 2018, 11:54 AM IST

file

अखण्ड गो ज्योति दर्शन यात्रा सूरत पहुंची

सूरत. हजारों गायों की शरणस्थली पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ के सेवार्थ देशभर में भ्रमण कर अखण्ड गो ज्योति दर्शन यात्रा शुक्रवार को सूरत पुहंची। डूमस गांव के तापी किनारे कंसल फॉर्म में ग्यारह कन्याओं ने यात्रा का स्वागत किया। गौ भक्तों द्वारा पूजन अर्चन किया गया।

मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने बताया कि संत स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में बुधवार को महाराष्ट्र से गुजरात की सीमा में पहुंची अखण्ड गो ज्योति दर्शन यात्रा विभिन्न मार्ग से होकर गुरुवार देर शाम वलसाड पहुंची। यहां पर यात्रा का विधिविधान से स्वागत किया और गो पूजन किया। वलसाड़ से शुक्रवार सुबह रवाना होकर शाम को डुमस रोड पर कंसल फार्महाउस पहुंची।

यहां पर 11 कन्याएं कलश लेकर यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद गो पूजन किया गया। पूजन में पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ सूरत इकाई के पदाधिकारियों के अलावा अन्य संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

महोत्सव के दौरान सूरत में पड़ाव


यात्रा नवरात्र पर्व के दौरान सूरत ही रहेगी और इस अवसर पर श्रीसुरभि शक्ति आराधना महोत्सव का आयोजन स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में 10 से 19 अक्टूबर तक सिटीलाइट में सूर्यप्रकाश रेजिडेंसी के पीछे अणुव्रतद्वार के पास मैदान में होगा। इसमें प्रतिदिन 52 गोमाता का गोभक्त मनोरथियों द्वारा गो पूजन, श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ, श्रीसुरभि शतचंडी महायज्ञ, नानीबाई को मायरो, श्रीमद्देवी भागवत पुराण कथा आदि के आयोजन किए जाएंगे।

अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दो - मनुश्री


सूरत. श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर श्री सर्वेश्वर मंदिरधाम में चल रही श्रीमदभागवद कथा के पंचम दिवस व्यासपीठ से मनुश्री महाराज ने बताया कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दो। क्योंकि संस्कार ही आपके जीवन को आकार देते है। संस्कार सोलह होते है। संस्कारों के साथ चलो।


नशा मुक्ति व बिक्री का लिया संकल्प


सूरत. राष्ट्र सेविका समिति व श्री धात्रे द्वारा धार्मिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चेन्ना केशव शाी द्वारा अनुभूति उपचार से ८५ लोगो शराब की लत से दूर कर संकल्प करवाया। वहीं ४५ जनों ने शराब बिक्री से दूर रहने का संकल्प व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न ७०० रोगियों का उपचार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात