3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतियोगिताओं के साथ चक्षुदाता परिवार का सम्मान कल

अग्रवाल समाज परवत पाटिया का अग्रसेन जंयति महोत्सव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 6 Oct 2018, 11:36 AM IST

file

प्रतियोगिताओं के साथ चक्षुदाता परिवार का सम्मान कल

सूरत. अग्रवाल समाज परवत पाटिया द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंति महोत्सव की श्रंखला में छह अक्टूबर से दस अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सभी कार्यक्रम परवत पाटिया आईमाता रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कम्युनिटी हॉल पर होंगे। जिसमें छह अक्टूबर को दोपहर तीन बजे एकल नृत्य होगा।

सात अक्टूबर को सुबह दस से साठे चार बजे तक मेंहदी, आरती थाली डेकोरेशन, विभिन्न वेश भूषा एवं अंतराक्षरी प्रतियोगिता होगी। मीडिया प्रभारी दीपक सिंगल ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम सांय पांच बजे से होगा। जिसमें मेघावी प्रतिभाओं, चक्षुदाता परिवार एवं अतिथियों का सम्मान किया जायेगा। साढ़े सात बजे मेगा म्युजिकल हाउजी होगी। उसके बाद भोजन प्रसादी होगी।


शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा दस को


अग्रवाल समाज परवत पाटिया द्वारा अग्रसेन जंयति महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के अंतरर्गत दस अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जायेगी। जो नीलकंठ हाइट्स से प्रस्थान कर गोकुलधाम, वृंदावन, सालासर नगर, जैन नगर, श्याम वाटिका, वाटिका टाउनशिप, मॉडल टाउन होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।


अग्र मिलन साप्ताहिक मिटिंग कल


सूरत. अग्र मिलन की साप्ताहिक बीसवीं मिटिंग रविवार सुबह सात से नौ बजे तक भटार स्थित आशीर्वाद पैलेस बैंकवेट हॉल में होगी। जिसमें वैवाहिक परिचय सम्मेलन के अलावा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दंत एवं नेत्र चिकित्सा आदि स्वास्थ्य सेवाएं होगी।


गौ शाला में भजनमय सुंदरकांड पाठ


सूरत. श्री रामायण प्रचार मंडल उधना की ओर से श्राद्ध पक्ष के उपलक्ष में रविवार को भेस्तान रेलवे फाटक स्थित गोकुल गौशाला में विशेष भजनमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। गौ माता को गुड़ के लड्डू अर्पित किए जायेंगे। साढ़े पांच बजे गौ आरती व उसके बाद ग्वाल परिवार व गौ भक्तों के लिए भोजन प्रसादी होगी।


छात्रों की मेडिकल जांच


सूरत. माहेश्वरी विद्यापीठ में ग्रीन लीफ अस्पताल द्वारा छात्रों की मेडिकल जांच की गई। जूनीयर केजी से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के स्वास्थ्य का परिक्षण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात