28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी के रूप में अब विकसित होगा रतलाम

स्मार्ट सिटी के रूप में अब विकसित होगा रतलाम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 6 Oct 2018, 11:11 AM IST

 Assembly Member, Hindi News

स्मार्ट सिटी के रूप में अब विकसित होगा रतलाम

रतलाम। दो माह पहले रतलाम आई मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्होंने रतलाम को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद प्रक्रिया चली और आज इसे न केवल स्मार्ट सिटी के दायरे में ले लिया गया है वरन २५ करोड़ के कार्य स्वीकृत हो गए और इनका शुभारंभ भी कर दिया गया। यह रतलाम शहर के लिए बड़ी सौगात है।

स्मार्ट की कल्पना क्या होती है, इसे मिनी स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन ने साबित कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना पर देश के 100 शहरों को स्मार्ट बनाने की योजना बनी, लेकिन प्रदेश के चयनीत सात शहरों में रतलाम शामिल नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इसके बाद नई योजना लाए और दो माह पूर्व जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान उनसे रतलाम को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की मांग की गई। उनसे तत्काल बात और तत्काल काम हुआ। यही है स्मार्टनेस, जिससे दो माह बाद ही मिनी स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की शुरूआत हो रही है।

Assembly member , Hindi News" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/06/rt0603_3522953-m.jpg">

विधायक एवं राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने इन शब्दों के साथ शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर 25 करोड की लागत से निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल की उपस्थिति में सड़क, फुटपाथ, चौराहा, सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाईट एवं ड्रेनेज व्यवस्था के कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति स्मार्ट रहना चाहता है और इसी भाव से स्मार्ट सिटी की कल्पना की गई है। रतलाम में शहर के चारों तरफ प्रवेश द्वार बन चुके हैं। अब मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत आंतरिक साजसज्जा का कार्य होगा।

विरोधियों पर कसा तंज

काश्यप ने बाजना बस स्टैंड फोरलेन के निर्माण कार्य में विरोध करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि रतलाम में अब तक विरोध की ही राजनीति होती रही है, विकास की राजनीति नहीं हुई। विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने शहर के विकास को ही प्राथमिकता दी और 2000 से अधिक करोड के कार्य कराए हैं। बाजना बस स्टेंड फोरलेन पर रेलवे ब्रिज के लिए 27 करोड की स्वीकृति हो चुकी है। मेडिकल कालेज, नमकीन क्लस्टर, गोल्ड

काम्पलेक्स के बनने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

महापौर डॉ. यार्दे ने कहा कि किसी योजना का मात्र दो माह में क्रियान्वयन होना गौरवपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान मिनी स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की और अब इसके बाद कार्य की शुरूआत हो गई है। शहर का प्रत्येक नागरिक अच्छे वातावरण में रहना चाहता है। यह योजना रतलाम की सूरत और सीरत दोनों बदल देगी। यार्दे ने नगर निगम द्वारा शहर के विकास के लिए किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्मार्टनेस का परिचय देने का आह्नान किया।

यहां हुआ कार्यों का शुभारंभ

दिलबहाप चौराहा, अंबे माता मंदिर जवाहरनगर, सैलाना बस स्टैेंड, त्रिपोलिया गेट और ऊंकाला रोड पर मिनी स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, आशा मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवन्त कोठारी, संतोष पोरवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सोनू यादव, मनीषा शर्मा, जाकिर रावटीवाला, इन्दुबाला गोखरू, सोना शर्मा, महेन्द्रसिंह चन्द्रावत, रणजीतसिंह परिहार, ताराचंद पंचोनिया, महेश अग्रवाल, अश्विनी जायसवाल, सुनील सारस्वत, नन्दकिशोर तोषावडा, राकेश मिश्रा, गोपाल शर्मा, हेमन्त राहोरी, मनीष बैरागी, मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे। मिनी स्मार्ट सिटी योजना का क्रियान्वयन मप्र अरबन डेवलपमेंट कम्पनी कराएगी। आर्यवृत प्रोजेक्ट एण्ड डेवलपमेंट प्रालि इन कार्यों को अंजाम देगी।