29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालवा के इस शहर में एक तरफ अमित शाह, दूसरी तरफ काले झंडे

मालवा के इस शहर में एक तरफ अमित शाह, दूसरी तरफ काले झंडे
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 6 Oct 2018, 9:22 AM IST

Amit Shah

Amit Shah

रतलाम। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार शाम को करीब 4 बजे मालवा के प्रसिद्ध शहर रतलाम जिले के जावरा में आ रहे है। वे यहां पर किसान सम्मेलन को संबोधन देंगे। वर्ष 2017 में हुए किसान आंदोलन व गोली चालन की घटना के सवा वर्ष बाद शाह किसानों की नाराजी दूर करने आ रहे है। इन सब के बीच शाह के इस दौरे में एक तरफ वे है तो दूसरी तरफ काले झंडे भी उनका स्वागत को तैयार है। एसीएसटी एक्ट के विरोध में जावरा में दुकानों के बाहर काले झंडे लगा दिए गए है।

मंदसौर में पिछले साल हुए किसान आंदोलन के बाद सरकार के प्रति मालवा के किसानों की नाराजगी दूर करने शनिवार को जावरा में भाजपा किसान सम्मेलन आयोजित कर रही है। इस सम्मेलन में पूरे उज्जैन संभाग के करीब 80 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना है। जावरा के भगतसिंह महाविद्यालय मैदान पर आयोजित किसान सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संबोधित करेंंगे। कार्यक्रम पर एट्रोसिट एक्ट के तहत करणी सेना, सपाक्स और महावीर सेना सहित अन्य संगठनों के विरोध का साया भी गहरा गया है।

इतना बड़ा बनाया है पांडाल

अमित शाह और मुख्यमंत्री चौहान की सभा शुक्रवार शाम 4 बजे होगी। इसके लिए भाजपा ने 80 हजार वर्गफीट का पांडाल बनाया हैं। जिसमें 30 हजार वर्ग फीट का वाटरप्रूफ डोम तैयार किया गया। शेष मैदान को ओपन रखा गया हैं। बास्केटबॉल स्टेडियम के समीप से वीआईपी की इंट्री होगी, वहीं सुभाष स्कूल की ओर से अन्य लोग प्रवेश करेंंगे। मंच के सामने करीब 55 फीट की ‘डी’ आकृति बनाई गई हैं। अतिथियों के लिए 32 गुणा 64 फीट का मंच बनाया हैं। पांडाल में करीब 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।

Ratlam hindi news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/10/04/amit-shah647_071417040859_3522403-m.jpeg">

पार्र्किंग की है यहां व्यवस्था

शाह की सभा में 80 हजार किसानों को इसमें शामिल करने की व्यवस्था की गई है। स्थानों पर करीब 7 पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं। पिपलौदा रोड पर सेंट पीटर्स स्कूल के पास, प्रीमीयर आइल मिल प्रांगण, मॉडल स्कूल, शुगर मिल परिसर के साथ छोटे वाहनों के लिए जावरा क्लब मैदान तथा वीआईपी वाहनों के लिए कॉलेज पर सभा स्थल के पीछे तथा सर्किंट हाऊस के समीप पार्किग की व्यवस्था की है।

यहां बनाए दो हेलीपैड

राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह और मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य किसी बड़े नेता के सभा में शमिल होने के लिए बरगढ़ फंटे के समीप उमटपालिया में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। जिसमें एक हेलीपैड पुराना बना हुआ हैं, इससे करीब 100 फीट की दूरी पर लोक निर्माण विभाग ने दूसरा हेलीपैड तैयार किया। जिसका काम शुक्रवार की देर रात तक जारी रहा। शाह और सीएम के कारकेट का काफिला यहां से निकलेगा। जिसमें करीब नौ-नौ गाडिय़ा शामिल रहेंगी। हेलीपेड तथा कॉरकेट की व्यवस्था जावरा एसडीओपी डीआर माले तथा सैलाना एसडीओपी की देखरेख में होगी।

बसों से आएंगे कार्यकर्ता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में मंदसौार से करीब 20 हजार कार्यकर्ता और नीमच से 12 हजार जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं जावरा पहुंचने की उम्मीद है। मंदसौर में 110 बसों और नीमच से करीब 100 बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को कार्य का विभाजन किया गया है। इसमें तय किया कि शनिवार को सभा में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, मंडल पदाधिकारी, पालक संयोजक व जिला पदाधिकारी आएंगे। इनके अलावा देवास से लेकर शाजापुर व उज्जैन से भी कार्यकर्ता बसों में आएंगे।

संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था


एट्रोसिटी एक्ट के विरोध को लेकर करणी सेना, सपाक्स के साथ महावीर सेना भी मुखर हो गई है। राजपूत समाज, धाकड़ समाज, ब्राहमण समाज व राठौड़ समाज के लोग भी एट्रोसिटी एक्ट पर सपाक्स के साथ आ गए हैं। तय किया है जावरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में दुकानें शनिवार सुबह से बंद रखी जाएंगी। उपज मंडी भी बंद रहेगी। साथ ही शाह व भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाने की चेतावनी भी दी गई है। जिसके चलते पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखेगी तो 700 जवान पहरेदारी करेंगे। इस बीच एट्रोसिटी एक्ट पर विरोध कर रहे लोगों को मनाने के लिए ऊर्जा मंत्री पारस जैन और स्थानीय विधायक राजेंद्र पांडेय ने भी लोगों से बात की लेकिन सहमति नहीं बन पाई। पुलिस ने भी करणी सेना के लोगों को थाने बुलाकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन की समझाइश दी है।

चप्पे पर सख्त पहरा

शुक्रवार को शाह और सीएम की सभा के लिए करीब 700 पुलिसकर्मियों को हेलीपेड से लेकर सभा स्थल और विभिन्न स्थानों पर तैनात किया हैं। सुरक्षा का जि मा आईबी पुलिस अधीक्षक बालकरसिंह, सीआरपीएफ सुरक्षा कमांडर विजेंद सिंह के साथ आईबी जिला प्रभारी रतलाम, एटीएस जिला प्रभारी रतलाम व एसपी गौरव तिवारी, एएसपी प्रदीप शर्मा, और सीएसपी आशुतोष बागरी पर रहेगा। सुरक्षा के लिए 15 टीआई, 4 एएसपी, 10 एसडीओपी, 50 महिला कांस्टेबल के साथ ही सीसीटीवी सर्विलांस वाहन तैनात रहेगा। जो पूरे गाउण्ड के साथ ही आसपास की रिकार्डिंंग करेगा। वहीं छोटा व्रज, बड़ा वज्र, छोटा जेल व बड़ा जेल वाहन भी मौजूद रहेगा।

काले झंडों से होगा विरोध

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में शाह की सभा के दौरान जहां जावरा बंद रहेगा। वहीं रतलाम नाका या सर्किट हाऊस चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर शाह और सीएम का विरोध करेंंगे। बंद का समर्थन शहर के कई व्यापारियों के साथ ही सपाक्स ने भी किया हैं। विरोध नहीं करने तथा जावरा शहर को बंद नहीं रखने के लिए सुबह आईजी राकेश गुप्ता के साथ एसपी गौरव तिवारी भी जावरा पहुंचे थे, उन्होंने शहर थाने पर करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष जीवनसिंह, जिलाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह के साथ ही सपाक्स के हरिसिंह चन्द्रावत व अन्य लोगोंं से चर्चा की, वहीं उन्हें शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की समझाइश दी।

एनएसजी कमांडो पहुंचे रतलाम

जावरा में शाह की सभा को लेकर जेड प्लस सुरक्षा के लिए शुक्रवार शाम को ही एनएसजी कमांडो भी यहां पहुंच गए। इसके साथ ही सीएम सुरक्षा से जुड़े सुरक्षाकर्मी भी यहां पहुंचे और हेलीपैड से लेकर स ाास्थल तक की जांच की। आयोजन के दौरान दो नेता जेड प्लस सुरक्षा के होने से पुलिस ने भी बड़ी संख्या में बल तैनात किया है। इसके पीछे कारण सपाक्स व करणी सेना द्वारा बंद के साथ काले झंडे दिखाए जाने की बात कही जाना रही। एेसे में काफिला जिस मार्ग से होकर गुजरेगा वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।