3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु द्वारा महालक्ष्मी प्राप्ति पर सेमिनार आज

श्री श्याम अखण्ड ज्योत सेवा समिति का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 6 Oct 2018, 12:21 PM IST

file

वास्तु द्वारा महालक्ष्मी प्राप्ति पर सेमिनार आज

सूरत. श्री श्याम अखण्ड ज्योत सेवा समिति द्वारा वास्तु के द्वारा महालक्ष्मी प्राप्ति विषय पर सेमिनार का आयोजन शनिवार को वीआईपी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर पर होगा। कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे लखदातार हॉल में होगा। सेमिनार में विश्व विख्यात वास्तुशाी पंडित सतीष शर्मा महालक्ष्मी प्राप्ति के उपाय बताएंगे। स्थिर लक्ष्मी के लिए वैदिक प्रयोग व व्यापार में तरक्की के लिए वास्तु आदि पर व्याख्यान देंगे। तीन घंटे के कार्यक्रम में अंतिम घंटे में शर्मा लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे तथा वास्तु संबंधित दिशा निर्देश देंगे।

पैंतालिस आगम महापूज कल


सूरत. श्री शीतलवाड़ी खरतरगच्छ जैन संध द्वारा रविवार को पैंतालिस आगम महापूजा का आयोजन किया जायेगा। प्रेम श्री म.सा. की पैंसठवी पुण्यतिथी व विधि तपस्या के अनुमोदनार्थ कार्यक्रम उपाध्याय मनोज्ञ सागर ेेएवं साध्वी प्रिय स्नेहांजना आदि के सानिध्य में गोपीपुरा ओसवाल मोहल्ला स्थित शीतलवाडी उपाश्रय में होगा। जिसमें सुब आठ बजे सहफणा जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ बाजते गाजते आगम शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके बाद नौ बजे पैंतालिस जोड़ों के साथ पूजा होगी।

हेप्पी सैकंड इनिंग ऑफ लाइफ


सूरत. माहेश्वरी मैरिज ब्यूरो व श्री माहेश्वरी भवन समिति चेतना लहर २०१८ हेप्पी सैंकड इनिंग ऑफ लाइफ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम रविवार सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में होगा। जिसमें मुख्य वक्ता मुंबई के जय प्रकाश काबरा होंगे।

नशा मुक्ति व बिक्री का लिया संकल्प


सूरत. राष्ट्र सेविका समिति व श्री धात्रे द्वारा धार्मिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चेन्ना केशव शाी द्वारा अनुभूति उपचार से ८५ लोगो शराब की लत से दूर कर संकल्प करवाया। वहीं ४५ जनों ने शराब बिक्री से दूर रहने का संकल्प व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न ७०० रोगियों का उपचार किया गया।


कीर्तन


- श्री श्याम दीवाने कीर्तन मंडली की ओर से साप्ताहिक श्री श्याम कीर्तन जी/७०२, शुभ वाटिका, करडवा रोड, डिंडोली पर शनिवार शाम साढ़े सात बजे से होगा।

- बाबा रामदेव भक्त मंडल (मगरा क्षेत्र) सूरत की ओर से ६८७ वां साप्ताहिक कीर्तन बी/१०४, ऋषि विहार सोसायटी, गोडादरा रोड, परवत पाटिया में रविवार शाम ४.३० बजे से रात्रि ७.३० बजे तक होगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात