सूरत

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा

पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

2 min read
Mar 04, 2018

वापी. गुंजन क्षेत्र में बात करते हुए पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश में दो बदमाश लोगों के हत्थे चढ़ गये। दोनों की पहले पिटाई की गई और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मधुबन सोसायटी निवासी विरल शाह शाम को टहलने निकला था। इस दौरान रेमंड सर्कल के पास फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करते हुए गुंजन की ओर जा रहा था। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंच, जिसमें से पीछे बैठे बदमाश ने उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के भागने से पहले ही विरल ने बाइक को पीछे से पकड़ लिया और धक्का दे दिया। जिससेे दोनों बदमाश गिर गए, जिसमें से एक को उसने पकड़ लिया और भाग रहे दूसरे बदमाश को वहां से जा रहे अन्य लोगों ने दौड़ा कर दबोच लिया।

ये भी पढ़ें

जातीय शोषण के खिलाफ दी जानकारी

दोनों की लोगों ने पहले पिटाई की और बाद में जीआईडीसी पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए दोनों बदमाश रविन्द्र सिंह निवासी उमरगाम और दिलीप सिंह निवासी करमबेला हैं। दोनों उमरगाम में मीसा सिक्योरिटी में गार्ड हैं। जीआईडीसी पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर इस तरह पूर्व में हुई वारदातों में उनकी संलिप्तता का पता लगा रही है।

महिला के खाते से उड़ाए 22 हजार

नवसारी. गणदेवी के भागड गांव की महिला का एटीम कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 22 हजार रुपया पार कर दिया। सीसी टीवी फूटेज के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पारुल भीखू पटेल (39) निवासी गोसाईं फलिया भागडगाम शनिवार को अमलसाड एसबीआई बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गई थी। जानकारी के अभाव में उसने वहां खड़े दो युवकों को रुपए निकालकर देने को कहा। इसका फायदा उठाते हुए ठगों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में ठगों ने उसके खाते से 21 हजार सात सौ रुपए निकाल लिया। पारुल के मोबाइल पर मैसेज आने से इसका पता चला। जिसके बाद उसने तुरंत गणदेवी पुलिस में शिकायत की। एटीएम सेन्टर पर लगे सीसी कैमरे में दोनों ठग उसका कार्ड बदलते नजर आ रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकडऩे की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें

वाघाबारी डुंगर पर लगी भीषण आग
Published on:
04 Mar 2018 08:03 pm
Also Read
View All