
नवसारी. जिला पुलिस व महिला सुरक्षा समिति द्वारा शिक्षिकाओं के लिए जातीय शोषण व छेड़छाड़ विषय पर कानूनी परिसंवाद का आयोजन किया गया है।
यह आयोजन नव परगणा भावसार समाज सांस्कृतिक भवन में आठ मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गिरीश पंड्या ने बताया कि राज्यों में ओडिसा व शहरों में दिल्ली में सबसे ज्यादा छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं। माता पिता व शिक्षक के तौर पर हमें बच्चों को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में बताना होगा।
पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं हिंसा व अन्य समस्याओं का सामना करती हैं। उन्होंने कहा कि पहले पुरुषों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए और ऐसे जागरुकता कार्यक्रम पुरुषों के लिए भी होने चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि छोटी उम्र से ही बच्चों को इस बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कुटुंब सहायता केन्द्र व महिलाओं की अन्य समस्याओं पर भी कानूनी मार्गदर्शन दिया।
परिसंवाद के दौरान अहमदाबाद की जेन्डर रिसोर्स संस्था की मधु परमार ने जेंडर पर बनी इम्पोसिबल ड्रीम फिल्म दिखाने के बाद उससे जुड़े प्रश्न किए। जातीय विषयों पर मार्गदर्शन दिया। संस्था की मीता पटेल ने कार्यस्थलों पर महिलाओं से होने वाली छेडख़ानी के खिलाफ जागरुक करते हुए कानूनी मार्गदर्शन दिया।
कार्यस्थल की व्याख्या, शिकायत की प्रक्रिया, अमलीकरण के लिए उठाए जाने वाले कदम, आंतरिक समिति की रचना समेत कई विषयों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान नवसारी नपा अध्यक्ष अल्का देसाई, महिला सुरक्षा समिति की राज्य निदेशक शीतल सोनी समेत पुलिस अधिकारी व संस्थाओं की सदस्यों समेत करीब चौर सौ शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
बीमारी से परेशानी बुजुर्ग ने खाया विषाक्त, मौत
नवसारी. चिखली के कलियारी गांव में एक बुजुर्ग ने पिषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगू मंगा नायका (60) ने शनिवार शाम अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उस दौरान घर पर कोई नहीं था। जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे चिखली रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया मगर कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि वह करीब ढाई वर्ष से पेट दर्द से पीडित था। बहुत इलाज के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। मृतक के परिजन कल्पेश नायका की शिकायत पर चिखली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Published on:
04 Mar 2018 07:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
