15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिन पानी सब सून

वापी से लेकर वलसाड तक पानी के लिए हाहाकार, वलसाड में रैली निकाली, वापी में भी लोगों में नाराजगी

3 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 04, 2018

patrika

वापी/वलसाड

गर्मी के शुरुआती चरण में ही जिले में पानी को लेकर हाहाकार मचाहै। वापी और वलसाड नपा क्षेत्र में लोगों को पेयजल के संकट का सामना करना पड़ा रहा है। वलसाड में पानी के लिए लोगों ने रैली निकाली। वापी में भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों में खासी नाराजगी है।

वापी नगर पालिका के आनंद नगर व आसोपालव समेत कुछ विस्तार में पिछले दो-तीन दिनों से जलापूॢत बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। आनंद नगर में होली के दिन ही पानी नहीं आया था। लोगों ने बताया कि सुबह में पानी नहीं आने से ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। शाम को कहीं-कहीं पानी आया भी तो कुछ देर के लिए।

होली के दिन ही पानी न आने पर लोगों ने अपनी खीझ भी प्रकट की। उल्लेखनीय है कि रविवार को भी आनंद नगर व आशोपालव में कई जगहों पर पानी नहीं आया था। शाम को पानी आया तो प्रेशर काफी धीमा रहा।

दोनों समय दें पानी

नपा ने जनवरी से जलापूर्ति में कटौती की है। परंतु अब्रामा में स्थित कंपनियों को पानी में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई है और उन्हें पर्याप्त पानी मिल रहा है। कंपनियों को पानी बंद कर शहर के लोगों को दोनों टाइम पर्याप्त पानी देना चाहिए। ऐसा न होने पर शहर में आंदोलन किय जाएगा।
राजू मरचा, पार्षद व पूर्व प्रमुख, वलसाड नपा।

ऊपर से है पानी कटौती

नहर विभाग में काम चलने के कारण पानी की कटौती उपर से थी। हाल में गर्मी के कारण पानी कम आ रहा था। गत दिनों डेम से पानी ज्यादा आ रहा है और कुछ दिनों में डेम का स्तर सही होने पर दोनों समय पानी दिया जाएगा।
पारस मकवाणा, सीओ, वलसाड नगर पालिका।

शुल्क बढाने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं

नगर पालिका ने पानी का टैक्स बढाकर प्रति फ्लैट छह सौ रुपया तो कर दिया मगर पर्याप्त पानी नहीं दे पा रही है। ऐसा क्यों हो रहा है इस बारे में क्षेत्र को जनता को बताना चाहिए। होली जैसे त्यौहार पर ही पानी नहीं आया था।
हेमंत देसाई, शिक्षक, आनंद नगर, वापी

एक दो बिल्डिंग की समस्या

आशोपालव में पानी न आने की समस्या एक या दो बिल्ंिडगों में है। यह समस्या उनकी आपसी विवाद के कारण हैं। पाइप लाइन की सफाई को लेकर दो बिल्ंिडग वालों में विवाद है। इसमें नपा की गलती नहीं है। सभी विस्तारों में पर्याप्त जलापूर्ति ठीक है और किसी भी दिक्कत को तुरंत दूर किया जा रहा है।
संजय झा, हाईड्रोलिक इंजीनियर, वापी नपा

दूसरी तरफ वलसाड शहर में नगर पालिका द्वारा जनवरी माह से ही पेयजल आपूर्ति में कटौती की जा रही है। मगर कंपनियों को पूरा पानी दिया जा रहा है। जिसके खिलाफ विपक्ष ने रैली निकाली और पर्याप्त पानी देने की मांग की। ऐसा न होने पर निकट भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी है।

नपा के आब्रामा स्थित डेम में गत दिनों से पानी की काफी कमी हो गई है। उकाई डेम से भी कम पानी आने पर नहर विभाग ने नपा को डेम से जलापूर्ति में कटौती कर दी। जिसके बाद नपा ने भी शहर में एक समय ही पानी देना शुरु कर दिया। लेकिन 70 दिन बीत जाने के बाद भी पानी की कटौती जारी रहने से शहर में विरोध शुरु हो गया है।

गत दिनों नपा में विपक्ष ने रैली निकालकर कलक्टर और नपा सीओ को ज्ञापन दिया था। जिसमें शहर के लोगों को तुरंत ही पर्याप्त जल की आपूर्ति करने की मांग की है। रैली के दौरान लोगों ने नपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों ने पानी की समस्या के लिए नपा की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी भी की गई।