सूरत

लाभपंचमी पर खुले बाजार

ग्राहक गायब
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 7:14 PM IST
patrika
लाभपंचमी पर खुले बाजार

सिलवासा. लाभ पंचमी के शुभ मुहूर्त में सोमवार को शहर व आसपास के बाजार में सभी दुकानें खुल गई है। व्यापारियों ने साफ-सफाई करके पहले दुकानों को सजाया और पूजा की। दुकाने खुलते ही बाजार सज गए मगर ग्राहक बाजार से गायब रहे।
दीपोत्सव के बाद बाजार में सन्नाटे सा माहौल बना है। लाभ पंचमी पर भी बहुत कम लोगों ने खरीदारी की। छठ पूजा के सामान को छोडक़र शेष दुकानों में व्यापारी ग्राहकों की प्रतीक्षा करते नजर आए। पंचायत मार्केट, टोकरखाड़ा एवं किलवणी नाका जैसे व्यस्त बाजार में भी ग्राहकों की चहल-पहल नहीं दिखी। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आभूषण, कपड़े, बर्तन एवं मिठाई व्यापारी ग्राहकों की प्रतीक्षा करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि भाई दूज के बाद ग्राहकों का टोटा बना हुआ है। शहर के मुख्य बाजार में भी सुस्ती छाई है। सडक़ों पर दिखने वाली भीड़ दीपोत्सव के बाद गायब हो गई है। ग्रामीण बाजार दादरा, रखोली, खानवेल और नरोली में भी ग्राहकी नहीं है। बाजार की सडक़ों पर सूनापन छाया है। दिवाली के बाद सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की भीड़ नदारद है। कलेक्टर कार्यालय, सचिवालय, बिक्रीकर, पीडबल्यूडी में भी छिटपूट लोग ही नजर आए। सरकारी विभागों में कई अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश पर चल रहे हैं। व्यापारियों को देवउठनी एकादशी से बाजार में रंगत आने की संभावना है। ग्रामीण बाजार दादरा, रखोली, खानवेल और नरोली में भी ग्राहकी नहीं है। बाजार की सडक़ों पर सूनापन छाया है। दिवाली के बाद सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की भीड़ नदारद है। कलेक्टर कार्यालय, सचिवालय, बिक्रीकर, पीडबल्यूडी में भी छिटपूट लोग ही नजर आए।


नगरपालिका उपाध्यक्ष का चुनाव 26 को


दमण. दमण नगरपालिका के उपाध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर को किया जाएगा। उप समाहर्ता चार्मी पारेख ने बताया कि नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में 23 नवंबर को दोपहर एक बजे तक दावेदार अपना नामांकन समाहर्ता के समक्ष भर सकेंगे। इसके बाद 26 नवंबर की सुबह 11 बजे समाहर्तालय के हॉल में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें दमण नगरपालिका के उपाध्यक्ष के लिए चुनाव किया जाएगा।

Published on: