सूरत

अल्पेश कथीरिया के बगैर समझौता बिना पेट्रोल की गाड़ी चलाने जैसा

सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ मैसेज करने वाला गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 12:28 PM IST
file
अल्पेश कथीरिया के बगैर समझौता बिना पेट्रोल की गाड़ी चलाने जैसा

सूरत. अहमदाबाद में हार्दिक पटेल के अनशन को शहर के पाटीदार बहुल इलाकों में सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ मैसेज वायरल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सरथाणा जकातनाका सांई संस्कार विला सोसायटी निवासी जनक बरवालिया (22) ने अनशन पर बैठे हार्दिक पटेल की तबीयत बिगडऩे के बाद हार्दिक और प्रशासन के बीच समझौते को लेकर समझाइश की खबरें में मीडिया में आने पर जनक ने अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल किया था।

इस मैसेज में उसने लिखा था कि अल्पेश कथीरिया के बिना सरकार से समझौता करना बिना पेट्रोल की गाड़ी चलाने जैसा है। यदि अल्पेश के बिना सरकार से कोई बात हुई तो सूरत में इसके खराब परिणाम देखने को मिलेंगे।

शहर की शांतिभंग करने वाले इस मैसेज की जानकारी साइबर सैल को होने पर क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया। वॉट्स एप के मैसेज सोर्स सिस्टम के जरिए जनक तक पहुंच कर उसे देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जनक पास का सक्रिय सदस्य नहीं है। उससे पूछताछ जारी है।


प्रतिभाओं की खोज में सूरत पहुंचे थॉमस ऑडेयो


सूरत ञ्च पत्रिका. युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज के लिए कीनिया के पूर्व क्रिकेटर थॉमस ऑडेयो व जिम्मी कमान्डे सूरत पहुंचे। उन्होंने लालभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम व शहर की निजी क्रिकेट एकेडमी के संचालकों से बातचीत की।

युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव के लिए अफ्रीका में होने वाले क्लब क्रिकेट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कीनिया की वर्तमान परिस्थितियों व क्लब क्रिकेट आयोजकों द्वारा स्थाई करार से पूर्व आने-जाने, वहां पर रहने तथा खाने की सुविधाएं मुहैया नहीं करवाए जाने से अधिकतर खिलाडिय़ों ने रुचि नहीं दिखाई।

सिर्फ वही खिलाड़ी वहां जाने में रुचि दिखा रहे जो निजी स्तर पर सारा खर्च वहन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि ऑलराउन्डर ऑडेयो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार से अधिक रन बना चुके हैं तथा डेढ़ सौ विकेट ले चुके हैं। वहीं कमान्डे कीनिया के कप्तान रहे है।

Published on:
Also Read
View All