चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। वराछा पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की रिदम ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार को उसने नींद की एक गोली खाई थी, लेकिन असर नहीं हुआ तो उसने अतिरिक्त गोली खाई। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ ध्यान नहीं है। पुलिस ने बताया कि रिदम मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले की निवासी है।